कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किए गए सुदीप कलकल के भाजपा नेताओं से संबंध हैं। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा व पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने बृहस्पतिवार को गुडग़ांव में प्रेस कांफ्रेंस करके यह आरोप लगाए। सबूत के तौर पर कलकल और भाजपा नेताओं की एक साथ की तस्वीर भी जारी की। उसकी मुख्यमंत्री के साथ भी फोटो होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
भाजपा नेताओं के साथ कलकल की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दोनों नेताओं ने यहां कमान सराय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कलकल और भाजपा नेताओं के संबंधों को लेकर जवाब दें। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में जवाब न देने पर वह लोग इस प्रकरण को लेकर कुछ और सबूत देंगे। शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने रोहतक दंगों के मुख्य आरोपी सुदीप कलकल को पूरे दंगे के लिए दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
भाजपा नेताओं के साथ कलकल की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इस सुदीप कलकल के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक प्रेमलता, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव और बाढडा के विधायक सुखविंद्र श्योरान आदि के साथ फोटो है। उन्होंने कहा कि ये फोटो इस बात के गवाह हैं कि सुदीप कलकल के भाजपा नेताओं के साथ संबंध हैं। वह आरएसएस का कार्यकर्ता है। वह कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री का रिश्तेदार नहीं है।
4 of 5
भाजपा नेताओं के साथ कलकल की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यह मुख्य आरोपी सुदीप कलकल ही वह व्यक्ति है जिसने एसआईटी के मुताबिक वित्तमंत्री की कोठी फूंकी और वहां के उपायुक्त को फोन किया। फायर बिग्रेड भेजने की मांग की। जिस पर उपायुक्त ने पल्ला झाड़ लिया। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कार्रवाई तो मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों के खिलाफ होनी चाहिए।
भाजपा नेताओं के साथ कलकल की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने यह सब इसलिए करवाया ताकि गोधरा की तरह कांड करके हरियाणा मे भी लंबा शासन किया जा सके। भाई से भाई को बांटा जा सके। कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा में हुए दंगे, आगजनी, लूटपाट की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से कराए जाने की मांग भी की। प्रेस कांफ्रेंस में बीबी बत्रा, राव धर्मपाल, रामबीर सिंह, जितेंद्र भारद्वाज और खजान सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।