फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण दफ्तर के सामने हादसा, सीवर में गिरे दो इलेक्ट्रीशियन की मौत

Thu, 09 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
सीवर में गिरकर दो की मौत - फोटो : भव्य नरेश
सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण ऑफिस के पास सीवर के पाइप की मरम्मत का काम करते हुए बाइंडर और वेल्डर की मौत हो गई। गैस कटर से पाइप काटने के बाद निकली जहरीली गैस से एक कर्मचारी बेहोश होकर सीवर लाइन में गिर गया।
विज्ञापन

2 of 8
सीवर में गिरकर दो की मौत - फोटो : भव्य नरेश
उसे बचाने दूसरा कूदा, लेकिन उसकी भी मौत हो गई। मरम्मत का कार्य प्राधिकरण ने आनंद इलेक्ट्रिकल नामक फर्म को दे रखा है। पुलिस के पास अब तक  कोई शिकायत नहीं आई है। प्राधिकरण ने जांच कराए जाने की बात कही है। अस्पताल मेमो के आधार पर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

3 of 8
सीवर में गिरकर दो की मौत - फोटो : भव्य नरेश
सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण ऑफिस के ठीक सामने सीवर का सेप्टिक टैंक है। इससे पानी निकासी के लिए पंप लगा हुआ है। प्राधिकरण ने पंप की मरम्मत का ठेका सेक्टर-8 स्थित फर्म आनंद इलेक्ट्रिकल मोटर वर्क्स को दिया हुआ है।

4 of 8
सीवर में गिरकर दो की मौत - फोटो : भव्य नरेश
बुधवार दोपहर एक बजे कंपनी के कर्मचारी बाइंडर जयप्रकाश (32) तथा वेल्डर मुकेश (25) पाइप की मरम्मत कर रहे थे। जयप्रकाश ने जैसे ही पाइप का टुकड़ा काटा उसमें से निकली जहरीली मीथेन गैस से वह बेहोश हो गया और टैंक में गिर गया। जयप्रकाश को बचाने मुकेश टैंक में कूदा, लेकिन बाहर नहीं आ सका।
विज्ञापन

5 of 8
सीवर में गिरकर दो की मौत - फोटो : फाइल फोटो
स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और दमकल कर्मियों ने दोनों को टैंक से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश पुत्र रामवृक्ष गोरखपुर के बड़हलगंज का रहने वाला था जबकि मुकेश राम पुत्र भूपल राम गांव सुतियाना जिला सीवान का रहने वाला था।
विज्ञापन

6 of 8
सीवर में गिरकर दो की मौत - फोटो : भव्य नरेश
हादसे के बाद सेक्टर-8 स्थित आनंद इलेक्ट्रिक कंपनी में मातम छाया हुआ है। जयप्रकाश कंपनी की दूसरी मंजिल पर अपनी पत्नी और दो पुत्रियों के साथ रहता था। वहीं मुकेश सेक्टर-8 स्थित झुग्गियों में मौसी के साथ रहता था। जयप्रकाश की मौत की सूचना पाकर पत्नी मालती सदमे में आ गई। वहीं दोनों बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल था। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। लेकिन इनमें सबसे आगे रहे फायरमैन पदम सिंह। पदम सिंह ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले सिलेंडर कंधे पर लादा और मास्क पहनकर सीढ़ी के सहारे सीवर में घुस गए। पदम सिंह ने दोनों युवकों को बाहर निकाला। दोनों अचेत अवस्था में थे, फौरन पास के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया मगर डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

7 of 8
सीवर में गिरकर दो की मौत - फोटो : भव्य नरेश
अगर ठेकेदार अपने दोनों कर्मचारियों को ठीक ढंग से मास्क पहना कर सफाई करने के लिए गटर में उतारा होता तो शायद उनकी जान न जाती। सीनियर फिजीशियन डॉ. अनिल तोमर ने बताया कि बंद गटर व नालों में सामान्य तौर पर मीथेन गैस होती है। मीथेन गैस सीधे अटैक करती है। जिससे व्यक्ति अचेत हो जाता है और थोड़े ही देर में उसे मीथेन गैस के रिसाव वाले स्थान से न हटाया गया तो उसकी मौत होना स्वाभाविक है। बाइंडर व वेल्डर को सुरक्षा संसाधन मुहैया नहीं कराए गए। कर्मचारियों को निर्देश देने वाला भी उस समय कोई भी मौजूद नहीं था। ऐसे में इस हादसे ने एक साथ दो लोगों को जान ले ली।
विज्ञापन

8 of 8
सीवर में गिरकर दो की मौत - फोटो : भव्य नरेश
आनंद इलेक्ट्रिकल फर्म को सफाई का ठेका दिया गया था। पूरे मामले की जांच चीफ इंजीनियर होम सिंह यादव को दे दी गई है। तीन दिन के भीतर उन्हें अपनी रिपोर्ट देनी है। जांच में संबंधित फर्म का दोष पाया जाता है तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
-सौम्य श्रीवास्तव, डीसीईओ
पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें