फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में नग्न हालत में मिली 7 साल की बच्ची, अगर हो जाती देर तो...

Fri, 01 Jun 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
Child Rape - फोटो : Demo Photo
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक सात साल की बच्ची नग्न अवस्था में झाड़ियों में मिली बेहाल मिली। सिर्फ यही नहीं वहीं पास में एक युवक भी नग्न अवस्था में मिला जिसे पकड़कर लोगों ने पीट दिया लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस ने जो किया वह सबसे चौंकाने और दुखी करने वाला है।
विज्ञापन

2 of 5
child rape
फरीदाबाद के बाईपास रोड पर सेक्टर-18 के पास घर के बाहर नानी के साथ सो रहीं सात वर्षीय बच्ची का एक युवक ने अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों को आरोप है कि जब वे शिकायत करने थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी सुनवाई करने की बजाय उनके साथ ही बदसलूकी की। इसको लेकर उन्होंने थाने में हंगामा किया। पीड़ित परिजनों ने सुबह खेड़ीपुल पर जाम लगा लिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा होते देख पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करा मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
minor rape
परिजनों के मुताबिक बच्ची रात करीब 11 बजे अपनी नानी के साथ घर के बाहर सो रही थी। रात को नानी की आंख खुली तो उसने देखा कि बच्ची गायब है। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोरसुनकर आसपास के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। सभी बच्ची की तलाश में जुट गए।परिजनों ने पुलिस कंट्रोल को भी सूचना दी। आरोप है कि पुलिस की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर चली गई।

4 of 5
बच्ची के साथ बलात्कार
इस दौरान बस्ती के लोगों को थोड़ी ही दूर झाड़ियों में बच्ची नग्न हालत में मिली। वहीं एक युवक भी छिपा हुआ था और उसके शरीर पर भी कपड़े नहीं थे। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने घटना की सूचना खेड़ीपुल पुलिस को दी और कार्रवाई करने की मांग तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया। इसके बाद सेक्टर-16 स्थित महिला थाने की पुलिस उन लोगों को महिला थाने में ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rape With Child
यहां बच्ची से पूछताछ के दौरान महिला पुलिसकर्मी ने बच्ची को धमकाया। इससे नाराज परिजनों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। खेड़ीपुल थाना प्रभारी राकेश मलिक ने बताया कि रात को लड़की के परिजन व स्थानीय लोग आरोपी को थाने में सौंप गए थे, मगर कोई शिकायत नहीं दी थी। सुबह शिकायत देने पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी पूजा डाबला ने महिला थाने में पीड़ित परिजनों के साथ बदसलूकी और हंगामे की बात से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर धीरज नगर निवासी अवधेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें