फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 शहरों के 400 छात्रों को बनाया बंधक, टॉयलेट और बाथरुम भी कराया साफ

Sat, 09 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
400 छात्रों को बनाया बंधक - फोटो : हिमांशु सोनी
शहर के एक संस्थान पर मर्चेंट नेवी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 शहरों से आए करीब 400 छात्रों से आठ करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा है।
विज्ञापन

2 of 10
400 छात्रों को बनाया बंधक - फोटो : हिमांशु सोनी
आरोप है कि नॉलेज पार्क स्थित डीजीएन मैरीटाइम एकेडमी में चार दिन पहले आए छात्रों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उनसे टॉयलेट और बाथरूम साफ कराया गया।
विज्ञापन

3 of 10
400 छात्रों को बनाया बंधक - फोटो : हिमांशु सोनी
परिजनों को छात्रों से मिलने नहीं दिया गया। इस बीच कुछ छात्र गेट फांदकर बाहर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बंधक बनाए छात्रों को मुक्त करा दिया है।

4 of 10
400 छात्रों को बनाया बंधक - फोटो : हिमांशु सोनी
इस दौरान नाराज छात्रों ने संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले में पुलिस ने एकेडमी के मालिक हेमवंत सिंह चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

5 of 10
400 छात्रों को बनाया बंधक - फोटो : हिमांशु सोनी
पीड़ित छात्रों ने बताया कि उनके पास मर्चेंट नेवी की ट्रेेनिंग से जुड़ी ईमेल भेजी गई थी। जिसमें कुछ नंबर दिए गए थे। आरोप है कि इसके बाद प्रत्येक छात्र को संस्थान में चार महीने ट्रेनिंग और उसके बाद उन्हें विदेश में नौकरी का झांसा दिया गया।
विज्ञापन

6 of 10
400 छात्रों को बनाया बंधक - फोटो : हिमांशु सोनी
हर छात्र से दो लाख रुपये फीस के रूप में एडमिशन के साथ ले लिए गए। अमृतसर, लुधियाना, इलाहाबाद, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, रोहतक, सोनीपत सहित कई अन्य शहरों से आए करीब 400 छात्रों ने डीजीएन मैरीटाइम एकेडमी में दाखिला लिया। दाखिला लेने के बाद जब उनके मोबाइल और रुपये रखवा लिए गए।
विज्ञापन

7 of 10
संस्थान मालिक गिरफ्तार - फोटो : हिमांशु सोनी
आरोप है कि संस्थान में छात्रों से ही रात में पहरा दिलवाया गया। कोई छात्र गेट से बाहर निकलने की कोशिश करता तो हथियारबंद सुरक्षाकर्मी उसको रोक लेते।

8 of 10
- फोटो : हिमांशु सोनी
बातचीत न होने पर चिंतित अभिभावक जब अपने बच्चों से मिलने पहुंचे तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया। वहीं, कुछ छात्र मौका मिलते ही गेट फांदकर बाहर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

9 of 10
संस्थान मालिक गिरफ्तार - फोटो : हिमांशु सोनी
पुलिस के पहुंचने पर उनके रुपये और मोबाइल वापस कर दिए गए। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने कॉलेज मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

10 of 10
400 छात्रों को बनाया बंधक - फोटो : हिमांशु सोनी
मैरीटाइम एकेडमी मामले में छात्रों की शिकायत पर एकेडमी मालिक से पूछताछ की जा रही है। एकेडमी असली है या फर्जी है इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। - संजय वर्मा, थाना प्रभारी, नॉलेज पार्क थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें