फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन पर थी दाह संस्कार की योजना, गांव बना छावनी

विज्ञापन
1 of 8
कामबक्शपुर गांव में जमीन के विवाद में हुई जगदीश की हत्या में नामजद सात आरोपियों में से एक आरोपी सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि छह अन्य गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया है। वहीं, वारदात को दुर्घटना दिखाने के लिए प्रयोग किए गए ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। दूसरी तरफ, गांव में तनाव का माहौल कायम है जिसे देखते हुए गांव में पुलिस बल के साथ ही एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

विवादित जमीन पर थी दाह संस्कार की योजना, गांव बना छावनी

2 of 8
मालूम हो कि, बुधवार को नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के कामबक्शपुर गांव में जमीन के विवाद में दलित पिता-पुत्र को लोहे की रॉड से पीट-पीट कर पहले अधमरा कर दिया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेत दिया गया था। हमले में पिता जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायल पुत्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

विवादित जमीन पर थी दाह संस्कार की योजना, गांव बना छावनी

3 of 8
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने शव रखकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे जाम करने का प्रयास किया था। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग और लाठीचार्ज करनी पड़ी थी। पुलिस ने जबरन शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। बुधवार पूरी रात पुलिस गांव में गश्त करती रही। बृहस्पतिवार की सुबह से ही गांव के मुख्य मार्ग और गांव के अंदर विभिन्न थानों की पुलिस और एक प्लाटून पीएसी तैनात है।

विवादित जमीन पर थी दाह संस्कार की योजना, गांव बना छावनी

4 of 8
गांव में तनाव का आलम यह रहा कि बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्कूल में महज दस बच्चे ही पढ़ाई करते पहुंचे। जबकि स्कूल में बच्चों की कुल संख्या 58 के करीब है। दरअसल, जिस साढ़े चार बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल है। उसी भूमि से गांव का प्राथमिक विद्यालय भी सटा हुआ है। जमीन और स्कूल की ओर जाने का रास्ता एक ही है।
विज्ञापन

विवादित जमीन पर थी दाह संस्कार की योजना, गांव बना छावनी

5 of 8
मृतक जगदीश के परिजनों ने विवादित जमीन पर ही शव के दाह संस्कार करने की योजना बनाई थी। लेकिन गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण परिजनों ने अपना इरादा बदलकर शांतिपूर्ण तरीके से शमशान भूमि पर दाह संस्कार किया। इस बात को लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क थी।
विज्ञापन

विवादित जमीन पर थी दाह संस्कार की योजना, गांव बना छावनी

6 of 8
बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे जैसे ही जगदीश का शव गांव लाया गया वहां भीड़ उमड़ पड़ी। शव के साथ ही कारों का काफिला भी गांव पहुंचा था। पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दाहसंस्कार कराया। इस दौरान घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी मौजूद रही। शासन की ओर से पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी गई है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि जगदीश की पत्नी को सरकार ने साढ़े सात लाख रुपये की सहायता राशि दी है।
विज्ञापन

विवादित जमीन पर थी दाह संस्कार की योजना, गांव बना छावनी

7 of 8
जिसमें से उनके खाते में 5.62 लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर करा दी गई है। जबकि अस्पताल में भर्ती जगदीश के पुत्र धर्मेंद्र के इलाज के लिए 1.80 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। इसके अलावा किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत भी परिजनों को 5 लाख की धनराशि मुहैया कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने अस्पताल का दौरान कर धर्मेंद्र की स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन

विवादित जमीन पर थी दाह संस्कार की योजना, गांव बना छावनी

8 of 8
गांव में माहौल शांतिपूर्ण बनाने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। एसडीएम सदर सुभाष यादव ने बताया कि गांव में प्रतिष्ठित लोगों के साथ दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराया जाएगा। भविष्य में किसी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए सभी को अपनी अपनी बातें रखने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे गांव में बैठक कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें