फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के शिकंजे में आया 'सीरियल किसर', कर रहा बड़े खुलासे

Fri, 13 Jan 2017 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्रेजी सुम‌ित - फोटो : सोशल मीड‌िया
मजाक के नाम पर राह चलती लड़कियों को 'क‌िस' कर भागने का वीडियो यूट्यूब पर डालने वाले क्रेजी सुमित अब पुलिस के शिकंजे में आ गया है। बता दें कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार(13 जनवरी) को क्रेजी सुमित नाम से सोशल मीडिया पर पहचाने जाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
क्रेजी सुम‌ित - फोटो : सोशल मीड‌िया
पुलिस पूछताछ में क्रेजी सुमित ने इंटरनेट पर होने वाले कई चौंकाने वाले ड्रामों के खुलासे किए हैं। सबसे बड़ा खुलासा तो ये है कि उसने अपने ही ग्रुप की लड़कियों के साथ मिलकर प्रैंक बनाता था।
विज्ञापन

3 of 6
Molester prank video
इस तरह से वीडियो में जिस भी लड़की को सुमित किस करता था वह उसकी जानकार ही होती थीं। वीडियो बनाने का मकसद उसपर ज्यादा से ज्यादा व्यूज और लाइक्स पाना था।

4 of 6
Molester prank video
बता दें कि यूट्यूब पर 'द क्रेजी सुमित' नाम से सरेराह लड़कियों को किस करने का वीडियो डालने पर कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। जिसके बाद पुलिस ने सुमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। सुमित के खिलाफ शील भंग और आईटी एक्ट के तहत अश्लील सामग्री अपलोड करने के आरोप में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

5 of 6
Molester prank video
पुलिस ने सुमित का पता लगाने ‌के लिए फेसबुक और यूट्यूब की मदद ली। पहले जब पुलिस ने बिना पुख्ता सबूत हुए एफआईआर दर्ज करने से इंकार किया था सोशल मीडिया से मदद मांगी थी तब उन्होंने इसलिए देने से मना कर दिया था क्योंकि एफआईआर दर्ज नहीं थी। बता दें क‌ि बिना एफआईआर दर्ज हुए फेसबुक पुलिस को अपने यूजर्स की जानकारी नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Molester prank video
एफआईआर दर्ज होने के बाद उसके प्रोफाइल की जानकारी मिली ज‌िसके बाद उसे ढूंढना कोई बहुत मुश्किल नहीं था। सुमित के जिस ‌वीडियो पर सबसे ज्यादा सवाल उठे उसे सीपी में शूट किया गया था। इसी वीड‌ियो के आधार पर ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें