नोएडा में फुफेरे भाई ने शराब के नशे में झगड़ा करने पर ममेरे भाई की दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को दो टुकड़ों में काटकर ट्रैवेल बैग में रख ठिकाने लगाने के लिए वृंदावन ले आए। यहां शव को ठिकाने लगाने से पूर्व आरोपी दोनों युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसएसपी ने मौका मुआयना कर युवकों से पूछताछ की है। पूछताछ में जो बात सामने आई है कि कितनी बेरहमी से दीपांशु की हत्या की गई, पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
2 of 5
vrindavan murder
- फोटो : अमर उजाला
विशाल और कुट्टू ने दीपांशु के पैर पकड़े, पौरुष ने मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद तीनों दोस्त दीपाशुं के शव को बाथरूम में ले गए। यहां विशाल ने शव के पेट पर चाकू से वार करके दो टुकडे़ कर दिए।
विज्ञापन
3 of 5
vrindavan murder
- फोटो : अमर उजाला
खून बहने पर बार-बार बाथरूम में पानी से खून के दाग मिटाते रहे। दो टुकड़े करने के बाद सूटकेस में शव को रखकर सोमवार दोपहर तीन बजे कैब से वृंदावन के लिए चल दिए। तीसरा दोस्त कुट्टू साथ नहीं आया।
4 of 5
vrindavan murder
- फोटो : अमर उजाला
नीट क्वालीफायर हैं पौरुष और विशाल कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए पौरुष और विशाल नीट क्वालीफाई हैं। पढ़ने में कमजोर मामा के लड़के दीपाशुं को अपने पास बुला लिया जो कि इंटर में तीन बार फेल हो चुका था। दीपांशु का झगड़ा फुफेरे भाई विशाल के दोस्त पौरुष से हुआ था। इसी को लेकर उसकी हत्या की गई।
पुलिस टीम नोएडा की गौर सिटी भेजी सीओ सदर राकेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी कुट्टू को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम नोएडा के गौर सिटी भेजी गई है। यहां कुट्टू का मकान है। जल्द ही पुलिस तीसरे हत्यारोपी को पकड़ लेगी। पौरुष और विशाल वृंदावन के एमवीटी होटल में बैग छोड़ने के लिए आए थे।