monkey
- फोटो : अमर उजाला
मेयर व नगर आयुक्त के पास जितनी शिकायतें आती हैं, उसमें अधिकांश बंदर व कुत्ते काटने की रहती हैं। इसी वजह से बंदर पकड़ने का मुद्दा नगर निगम सदन की बैठक में भी जोरशोर से उठा था। बाद में नगर निगम प्रशासन ने टेंडर निकालकर बंदर पकड़ने के लिए ठेकेदार को अधिकृत किया गया। ठेकेदार ने बंदर पकड़ने का काम शुरू किया तो हंगामा और विरोध झेलना पड़ा। ठेकेदार ने रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों से 69 बंदर पकड़े थे। इन बंदरों को नंदग्राम स्थित रेत मंडी के पास बने बारात घर में रखा गया। बारात घर में बड़ा पिंजरा है।