फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी त्यागी को कोर्ट ने दिए निर्देश, कहा- 20 दिसंबर को त्यागी संग अन्य आरोपी पेश हों

Thu, 12 Oct 2017 11:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
SP Tyagi Residence - फोटो : अमर उजाला
36 सौ करोड़ की वीवीआईपी चोपर डील भ्रष्टाचार के मामले में अदालत ने पूर्व वायु सेना प्रमुख एसपी त्यागी व अन्य आरोपियों को समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया है। सीबीआई ने एसपी त्यागी व नौ अन्य लोगों को आरोप पत्र में नामजद किया है। एजेंसी का आरोप है कि इस सौदे में 450 करोड़ रुपये की घूस दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
एसपी त्यागी से सीबीआई ने की पूछताछ - फोटो : getty
पटियाला हाउस अदालत के विशेष सीबीआई अरविंद कुमार ने बुधवार को एसपी त्यागी समेत 10 आरोपियों को समन जारी कर 20 दिसंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। सीबीआई ने इस मामले में पूर्व वायुसेना अध्यक्ष एसपी त्यागी को नौ दिसंबर 2016 को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
एजेंसी का कहना है कि घूस की रकम भारत कैसे पहुंचेगी यह तय करने में खेतान की अहम भूमिका थी। इसके लिये उसने कई कंपनियां बनवाई थीं। एसपी त्यागी के छोटे भाई संजीव की जान पहचान यूरोप के आम्र्स डीलर कार्लो गेरोसा से थी।

4 of 5
demo pic
सीबीआई का आरोप है कि वायु सेना अध्यक्ष ने उड़ान की क्षमता को 45 सौ मीटर की ऊंचाई को अनिवार्य और छह हजार मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरने की क्षमता को वांछनीय कर दिया था जबकि पहले छह हजार मीटर तक उड़ान भरने की क्षमता अनिवार्य थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
सीबीआई के मुताबिक वीवीआईपी यात्रा के लिये प्रयोग होने वाले हेलीकॉपटर एमआई आठ को सरकार बदलना चाहती थी। सरकार ऐसा हेलीकॉप्टर खरीदना चाहती थी जो छह हजार मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भर सके और लद्दाख व उससे ऊंचे इलाकों तक जा सके। इसके लिये सरकार ने वैश्विक टेंडर जारी किया था। यह टेंडर फिनमेकेनिका को मिला था जबकि शुरुआत में इसके लिये योग्य नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें