गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-एक में एक फ्लैट में पति और पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। पास में ही नौ माह का बच्चा फर्श पर खेलता हुआ मिला। महिला ने अपनी बहन को सुबह करीब पौने चार बजे मैसेज भेजकर नौ माह के बेटे के घर पर अकेले होने की बात कही थी। बहन ने मैसेज देखकर अपनी सहेली को मौके पर भेजा तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
2 of 6
इसी फ्लैट में दंपती ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। मूलरूप से पटना निवासी निखिल कुमार (31) इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-एक के प्लॉट संख्या 328 के सेकेंड फ्लोर पर पत्नी पल्लवी भूषण (28) के साथ रहते थे।
विज्ञापन
3 of 6
घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : प्रभात पांडेय
दो साल पूर्व उनकी शादी हुई थी। दोनों के नौ माह का एक बेटा है। निखिल नोएडा की निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा निवासी पल्लवी की बहन अंजलि को व्हाट्सएप पर तीन मैसेज मिले। मैसेज में लिखा था ‘सुबह छह बजे तक घर पहुंच जाना बाबू घर पर अकेला है।’ अनहोनी की आशंका पर अंजलि ने अपनी एक सहेली को ज्ञानखंड-1 स्थित घर पर भेजा तो उसके होश उड़ गए।
4 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : प्रभात पांडेय
पल्लवी का शव हॉल में पंखे पर फंदे पर लटका हुआ था और नौ माह का बच्चा फर्श पर खेल रहा था। महिला का चिल्लाना सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो दूसरे कमरे में निखिल का शव भी फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 6
गाजियाबाद में दंपती ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
सीओ अंशु जैन ने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अभी तक की जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। महिला के हाथ पर चाकू से कटने का निशान मिला है। पास में खून भी पड़ा था। पुलिस ने चाकू और मोबाइल कब्जे में ले लिया है। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस आत्महत्या समेत सभी एंगल पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
इंदिरापुरम में पति-पत्नी ने किया सुसाइड
- फोटो : प्रभात पांडेय
दंपती एक-दूसरे से करते थे बेहद प्यार
2018 में ही पल्लवी और निखिल की शादी हुई थी। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। फेसबुक पर दोनों ने अधिकांश फोटो एक साथ वाली ही लगाई थी। दोनों ने एक साथ आकर खुश रहने की बात भी लिखी थी। सोशल मीडिया पर दोनों ने अपने जन्मदिन और बेटे के जन्मदिन को मनाने के भी फोटो डाले थे। आखिर ऐसा क्या हुआ हंसते खेलते परिवार को किसकी नजर लग गई।