फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद दंपती सुसाइड केस में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, पहले पल्लवी ने...

Sun, 28 Jun 2020 08:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
couple commits sucide in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड एक में शुक्रवार को फ्लैट में अलग-अलग कमरे में फंदे पर लटके मिले पति और पत्नी के शव का शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में फांसी लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच में पारिवारिक कलह में दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। शनिवार शाम को हिंडन श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
 
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : प्रभात पांडेय
शनिवार सुबह निखिल और पल्लवी के परिजन गाजियाबाद पहुंचे। उसके बाद दोपहर में दो डॉक्टरों के पैनल ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने खुद ही अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की थी। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि पहले निखिल ने इसके बाद पल्लवी ने आत्महत्या की। 
 
विज्ञापन

3 of 6
इंदिरापुरम में पति-पत्नी ने किया सुसाइड - फोटो : प्रभात पांडेय
जांच में पारिवारिक विवाद में दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की बात कही गई है। परिजनों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शाम को दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने शाम करीब छह बजे हिंडन श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।  

4 of 6
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : प्रभात पांडेय
आपको बता दें कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-एक में एक फ्लैट में शुक्रवार को पति और पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला था। पास में ही नौ माह का बच्चा फर्श पर खेलता हुआ मिला था। महिला ने अपनी बहन को सुबह करीब पौने चार बजे मैसेज भेजकर नौ माह के बेटे के घर पर अकेले होने की बात कही थी। बहन ने मैसेज देखकर अपनी सहेली को मौके पर भेजा तो घटना का पता चला। 
 
विज्ञापन

5 of 6
इसी फ्लैट में दंपती ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से पटना निवासी निखिल कुमार (31) इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-एक के प्लॉट संख्या 328 के सेकेंड फ्लोर पर पत्नी पल्लवी भूषण (28) के साथ रहते थे। दो साल पूर्व उनकी शादी हुई थी। दोनों के नौ माह का एक बेटा है। निखिल नोएडा की निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा निवासी पल्लवी की बहन अंजलि को व्हाट्सएप पर तीन मैसेज मिले। मैसेज में लिखा था ‘सुबह छह बजे तक घर पहुंच जाना बाबू घर पर अकेला है।’ 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
couple commits sucide in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
अनहोनी की आशंका पर अंजलि ने अपनी एक सहेली को ज्ञानखंड-1 स्थित घर पर भेजा तो उसके होश उड़ गए। पल्लवी का शव हॉल में पंखे पर फंदे पर लटका हुआ था और नौ माह का बच्चा फर्श पर खेल रहा था। महिला का चिल्लाना सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो दूसरे कमरे में निखिल का शव भी फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें