गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में शुक्रवार सुबह हुई घटना के बारे में जिसने भी सुना दंग रह गया। मां का शव फंदे पर लटका था। वहीं, पास में फर्श पर बच्चा नीचे खेल रहा था। बच्चे को तनिक भी आभास नहीं था कि उसके सिर से माता और पिता का साया उठ गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका की बहन की सहेली सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंची तो पड़ोसियों को जानकारी हुई।
विज्ञापन
2 of 5
इंदिरापुरम में पति-पत्नी ने किया सुसाइड
- फोटो : प्रभात पांडेय
पुलिस के मुताबिक, अंजलि के मोबाइल पर तीन मैसेज भेजे गए थे। जिसमें लिखा गया था दीदी कल सुबह समय से घर पर आ जाना। इसके बाद दूसरे मैसेज में लिखा था कि बाबू घर पर अकेला होगा। सुबह करीब पौने छह बजे जब अंजलि की आंख खुली तो मैसेज खोलकर देखा तो उन्होंने मैसेज किया कि तुम कहां जा रही हो।
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : प्रभात पांडेय
जवाब नहीं मिलने पर पल्लवी को कॉल किया तो कॉल नहीं उठा। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने गाजियाबाद में रहने वाली सहेली को कॉल कर जाने को कहा। सुबह करीब साढ़े सात बजे अंजलि की सहेली ने फ्लैट का दरवाजा खोलकर देखा तो पल्लवी का शव फंदे पर लटका था और वहीं बच्चा खेल रहा था। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने बच्चे को उठाया गया। पड़ोसी ने बताया कि सुबह करीब साढे़ छह बजे बच्चे के रोने की एक बार आवाज भी आई थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि इस तरह की घटना घटी है।
4 of 5
घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : प्रभात पांडेय
नौ माह पूर्व ही यहां रहने आया था परिवार
पड़ोसियों के मुताबिक, दिवाली के आसपास यहां पर रहने के लिए परिवार आया था। निखिल काफी हंसमुख स्वभाव के थे। वह सभी के साथ मिलजुल कर रहते थे। जबकि लोगों का कहना था कि कभी उनके घर से किसी प्रकार के लड़ने झगड़े की आवाज तक नहीं आई। जबकि उनकी पत्नी और बच्चा घर से बाहर कोरोना के चलते कम ही निकलते थे। निखिल वर्क फ्रॉम होम थे।
गाजियाबाद में दंपती ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खून से सना मिला था चाकू
पुलिस को बेडरूम से सब्जी काटने वाला चाकू खून से सना मिला। बिस्तर और तकिये पर भी खून फैला था। बच्चे के कपड़े पर पीछे से खून के निशान थे लेकिन बच्चे के किसी प्रकार की कोई चोट या घाव नहीं था। फोरेंसिक टीम ने चाकू को कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने पहले नस काटने की कोशिश की होगी। असफल होने पर कपड़े के फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि पहले किसने आत्महत्या की होगी इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।