फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने 10 मिनट में खत्म कर ली जिंदगी, मां बोली-अभी तो यहीं घूम रही थी

Sat, 27 Jun 2020 08:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही मशहूर टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ उदास रहने लगी थी। वह करीब एक सप्ताह से डिप्रेशन में भी थी। हालांकि टिकटॉक स्टार की जीवनशैली में कोई बदलाव नहीं आया था, पर परिजनों को उसके डिप्रेशन की भनक लग गई थी। ये बातें टिकटॉक स्टार के परिजनों ने गीता कॉलोनी थाना पुलिस को दिए बयान में कही हैं। परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण करीब तीन महीने से पूरा परिवार घर से बाहर नहीं निकला था। 
विज्ञापन

2 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
परिजनों ने किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खुदकुशी के कारणों का पता कर रहे हैं। शाहदरा जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार टिकटॉक स्टार के दादा व पिता दांतों के डॉक्टर हैं। ऐसे में डॉक्टर होने के नाते उन्होंने सिया के डिप्रेशन को भांप लिया था। लेकिन इतना अहसास नहीं था कि डिप्रेशन इस कदर बढ़ गया था। सिया के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है, परंतु अनौपचारिक रूप से पुलिस को पता लगा है कि फांसी लगाने से ही उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर
10 मिनट के अंदर में जिंदगी खत्म कर ली
पुलिस अधिकारियों के अनुसार टिकटॉक स्टार का एक भाई व एक बहन हैं। सिया का तीन कमरे का घर है। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मां रसोई में थी। दादा व पिता नीचे क्लीनिक में थे। सिया घर में ही घूम रही थी। मां ने दस मिनट पहले सिया को घूमते देखा था। कुछ देर बाद सिया की मां पिछले वाले कमरे में गई थी तो देखा कि अंदर से गेट बंद है। 
 

4 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो वह नीचे उतरकर क्लीनिक में गई और पिता को सारी बात बताई। सिया ने चुन्नी से जिस कमरे में फांसी लगाई थी उसका बाथरूम दो कमरों से अटैच है। दूसरे कमरे से बाथरूम का गेट खुला हुआ था। बाथरूम से परिजन कमरे के अंदर गए तो सिया ने कमरे में फांसी लगा रखी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने मोबाइल की डिटेल मंगवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिया के एप्पल के मोबाइल पर पासवर्ड लगा हुआ है। ऐसे में मोबाइल को नहीं खोला जा सकता। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल मंगाई है। ताकि ये पता लग सके कि आखिरी समय में सिया ने किस से बात की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शनिवार तक रिपोर्ट आ जाएगी। पुलिस मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें