कहते हैं कि हर चीज के दो पहलू होते हैं, एक अच्छा और एक बुरा। इसी तरह देश में 21 दिन का जो लॉकडाउन है उसकी वजह से देशवासियों को अपने घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा है, देशभर में फैक्टरियां बंद हो गई हैं जिससे कई लोगों पर बेरोजगारी का संकट भी आ गया है। लेकिन इसी लॉकडाउन की वजह से प्रकृति अपने असली स्वरूप में आ गई है। जहां एक ओर देश के सभी राज्यों व शहरों की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, वहीं गंगा और यमुना जैसी बेहद प्रदूषित हो चुकी नदियां भी साफ दिखने लगी हैं। जहां पहले इनका पानी काला-गंदा दिखता था, वहां अब यह पानी स्वच्छ और निर्मल दिखाई देता है। हमारी इस खबर में जानिए कि कैसे नदियां खुद साफ हो गई हैं और इन्होंने सरकारों को वो मॉडल दिया है जिससे इन्हें आगे भी साफ रखने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं....