कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
बताते हैं कि इस विवाद के चलते सुबह महिला का अंतिम संस्कार रुक गया था और साथ में आए डॉक्टर अपने सीनियर से बात कर रहे थे तो घाट के कर्मचारी एमसीडी कमिश्नर को फोन लगा रहा थे। सूत्रों का कहना तो ये भी है कि घाट के वरिष्ठ पदाधिकारी स्वास्थ्य मंत्रालय से भी बात करने में लगे थे।
बाद में जब सभी असमंजस खत्म हो गए तो महिला का इलेक्ट्रिक दहन के माध्यम से अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के वक्त परिजनों के साथ ही डॉक्टर भी मौजूद थे जिससे किसी प्रक्रिया में कोई बाधा न पहुंचे और कोई लापरवाही न बरती जाए।