फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: एक मरीज ने तोड़ा दम, 100 से अधिक मरीज मिले, 48 घंटे पहले ही खत्म हुई मास्क की अनिवार्यता

Fri, 07 Oct 2022 10:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली में कोरोना की जांच बढ़ने से संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। शुक्रवार को 100 से अधिक मरीज संक्रमित पाए गए। हालांकि संक्रमण दर 1.5 फीसदी से कम ही रहा। हालांकि एक मरीज ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। वहीं, बता दें कि करीब 48 घंटे पहले ही दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने पर 500 रुपये के जुर्माने को समाप्त किया था।
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को कोरोना के 101 मामले सामने आए, जबकि 62 को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। वहीं, एक कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया। दिल्ली में 7322 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया, जिसमें 1.38 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह अब तक दिल्ली में 2003904 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 1977034 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 26504 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोरोना केस एक्टिव केस घटकर 366 हो गए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इनमें से होम आइसोलेशन में 239 और अस्पताल में 26 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों में से सात आईसीयू पर, नौ ऑक्सीजन सपोर्ट पर और वेंटिलेटर पर एक मरीज भर्ती हैं। दिल्ली में बढ़ते मामलों के बीच हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 44 रह गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें