फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : बांस से कक्षा तक पहुंचाई पर्चियां, खिड़की से चढ़े और छत तोड़ अंदर फेंक दी पर्ची

Fri, 10 Mar 2017 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तावड़ू/पलवल।
विज्ञापन
1 of 6
haryana board exam - फोटो : अमर उजाला
ये है हरियाणा बोर्ड परीक्षा की तस्वीरें, जिसमें नकलचियों ने हद पार कर केवल नकल करने के लिए कहीं स्कूल की छत ही तोड़ दी तो कहीं, लकड़ी के बांस से पर्चियां पहुंचायी। कुछ नकल कराने वालों ने खिड़की से पर्चे अंदर फेंके। 
 
विज्ञापन

2 of 6
haryana board exam - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड  की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में जमकर नकल हो रही है।  हरियाणा शिक्षा बोर्ड के लाख प्रयासों के बाद भी नकल रुकने का नाम नहीं ले रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
haryana roadways - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के साथ नकल कराने वाले लोगों का जमावड़ा देखा जा रहा है। धारा 144 की भी जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। 

4 of 6
haryana board exam - फोटो : अमर उजाला
नकलचियों को पुलिस का खौफ नहीं है। जो परीक्षा केन्द्रों की दीवारों और छतों पर चढ़कर कमरों में पर्चियां डाल रहे हैं। बृहस्पतिवार को शाम के सत्र में बारहवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा थी। 
विज्ञापन

5 of 6
haryana board exam - फोटो : अमर उजाला
नकल कराने वालों ने केंद्रों के कमरों व दीवारों पर चढ़कर अपने सगे संबंधियों को जमकर पर्चियां डालीं। नगर के स्वामी विवेकानंद स्कूल की डबल स्टोरी कमरों में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के लिए जब नकल कराने वाले युवक कामयाब नहीं हो पाए ,तो उन्होंने बांस की लंबी छड़ी के माध्यम से  नकल की पर्चियां अपनों के लिए पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
haryana board exam - फोटो : अमर उजाला
वहीं नगर के राजकीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के केंद्रों पर चढ़कर युवकों ने जमकर पर्चियां डाली। पुलिस दूर दूर तक नजर नहीं आई। पुलिस के लचीले पन के चलते नकल फैंकने वाले युवकों के हौसले बुलंद हैं। तावड़ू में बोर्ड व प्रशासन के नकल रहित के दावे मात्र दिखावा साबित हो रहे हैं। गत मंगलवार को 10वीं व 12वीं के पहले पेपर में भी केन्द्रों पर जमकर नकल चली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें