फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंची दो थानों की पुलिस और दूसरी मंजिल पर ले जाकर खूब पीटा फिर रेप आरोपी को फेंका नीचे, मौत

Tue, 22 May 2018 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
इस शख्स की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुरी इलाके में शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में दूसरी मंजिल से गिरकर सुखबीर सिंह (38) की मौत हो गई। पुलिस पर सुखबीर को दूसरी मंजिल से धक्का देकर फेंकने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
murder - फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुरी और कल्याणपुरी थाना पुलिस दुष्कर्म के आरोपी मंजीत सिंह (23) को गिरफ्तार करने पहुंची थी। मंजीत सुखबीर का किराएदार था। पुलिसकर्मी मंजीत को बुरी तरह पीटने लगे। इसका विरोध करने पर सुखबीर की भी पिटाई कर दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में सुखबीर हादसे का शिकार हो गया। सोमवार को मेडिकल बोर्ड शव का पोस्टमार्टम करेगा। पुलिस के मुताबिक, सुखबीर 11/463, कल्याणपुरी में रहता था। परिवार में पत्नी अमृत कौर, दो बेटे संदीप (15), अरमान (13), एक बेटी सना (4), भाभी सुनीता व उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
murder
ग्राउंड फ्लोर पर सुखबीर की भाभी बच्चों के साथ रहती है। पहली मंजिल पर वह खुद रहता था। सुखबीर ई-रिक्शा चालक था। एक सप्ताह पूर्व ही सुखबीर व सुनीता ने मंजीत व उसके परिवार को किराए पर मकान दिया था। सुल्तानपुरी इलाके में मंजीत के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है। आरोप है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए ही मंजीत, उसकी मां व तीन बहनें कल्याणपुरी में रहने आए थे।

4 of 9
good work by delhi police
अमृत कौर का कहना है कि देर रात 12:30 बजे सुल्तानपुरी और कल्याणपुरी थाने के छह-सात पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। सुखबीर ने दरवाजा खोला तो चार पुलिसकर्मी उसे लेकर दूसरी मंजिल पर चले गए। वहां उन्होंने मंजीत को धर लिया और पिटाई करने लगे। सुखबीर ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसे धक्का दे दिया।
विज्ञापन

5 of 9
delhi police - फोटो : अमर उजाला
सुखबीर करीब ढाई फुट ऊंची रेलिंग से नीचे गली में गिर गया। इसके बाद पुलिसकर्मी मंजीत को लेकर चले गए। इधर, अमृत कौर ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। ऑटो में डालकर सुखबीर को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

6 of 9
delhi police
शराब के नशे में थे कुछ पुलिसकर्मी अमृत कौर ने आरोप लगाया है कि उनके घर आए पुलिसकर्मियों के मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने मंजीत के बारे में पूछते हुए सुखबीर से साथ चलने को कहा। अमृत कौर ने ऊपर जाने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। दो पुलिसकर्मी व एक महिला पुलिसकर्मी नीचे दरवाजे पर खड़े रहे। इधर, ऊपर से पहले मंजीत और फिर सुखबीर के चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। इसी बीच, गली से एक जोरदार आवाज आई। अमृत गली में भागी तो देखा कि सुखबीर मुंह के बल गली में पड़ा था। इसी दौरान पुलिसकर्मी मंजीत को लगभग भगाकर वहां से ले गए। 
विज्ञापन

7 of 9
दिल्ली पुलिस - फोटो : SELF
नहीं पता था मंजीत दुष्कर्म का आरोपी पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुल्तानपुरी में मंजीत पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप था। वह कल्याणपुरी में मकान ढूंढता हुआ सुखबीर के घर पहुंचा था। 25 गज का मकान उसने साढ़े तीन हजार रुपये महीना किराए पर लिया था। यहां वह मां बबली और तीन बहनों के साथ रहता था। अमृत कौर का का कहना है कि मंजीत पर इस तरह के आरोपों का उन्हें पता नहीं था। शनिवार को पुलिस घर पहुंची तो उन्हें मंजीत पर आरोपों का पता चला। 

8 of 9
सोनू दरियापुर - फोटो : फाइल फोटो
पत्नी बोली, नशे में नहीं था सुखबीर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह का कहना है कि हादसे के समय सुखबीर ने शराब पी हुई थी। नशे में होने के कारण ही वह नीचे गिर गया। पुलिस उपायुक्त ने उसे नीचे फेंकने से इनकार किया है। इधर, अमृत कौर का कहना है कि शनिवार रात उसके पति ने बिल्कुल भी शराब नहीं पी थी। करीब छह माह पहले से उसने शराब छोड़ दी थी।
विज्ञापन

9 of 9
delhi police
सुखबीर हादसे का शिकार होकर दूसरी मंजिल से गिरा। एमएलसी में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। सोमवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - पंकज कुमार सिंह, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें