अगर कमेटी इस मॉडल को पास कर देती है तो इसी के आधार पर चांदनी चौक के 1300 मीटर लंबे स्ट्रेच को टाइल्स, स्टोर और हरियाली से विकसित किया जाएगा। पुनर्विकास कमेटी के सदस्य संजय भार्गव ने बताया कि लाल किला से फतेहपुरी मस्जिद तक चांदनी चौक रोड का विकास किया जाएगा।