फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का मास्टर प्लान- अन्ना आंदोलन के दौरान इन मुद्दों को उठाकर BJP को घेरना

Thu, 18 Jan 2018 09:47 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
anna hazare - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने समाजसेवी अन्ना हजारे के जरिये केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस इस बार देखना चाहती है कि अन्ना ने जिस तरह कांग्रेस सरकार के खिलाफ पूरे देश में बिगुल फूंका था, मौजूदा केंद्र सरकार को लेकर उनका रुख क्या रहता है।
विज्ञापन

2 of 5
anna hazare - फोटो : G. pal
पार्टी अन्ना को वे सभी मुद्दे याद दिलाएगी, जिसे लेकर उन्होंने यूपीए सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था। अन्ना ने फिर 23 मार्च से दिल्ली में आंदोलन का एलान किया है।
विज्ञापन

3 of 5
anna hazare - फोटो : G. pal
ऐसे में कांग्रेस उनके जरिये वर्तमान सरकार से उन पुराने सवालों के जवाब चाहती है, जो अन्ना ने तत्कालीन सरकार से पूछे थे। पिछली बार लोकपाल और भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना ने ऐसा जन आंदोलन खड़ा किया कि तत्कालीन यूपीए सरकार को लोकसभा चुनाव में मिली हार से उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी थी।

4 of 5
anna hazare - फोटो : G. pal
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अन्ना को 2011-12 के दौरान दिल्ली के रामलीला मैदान, जंतर-मंतर और राजघाट से उठाए गए लोकपाल, राज्यों में लोकायुक्त और किसानों से जुड़े मुद्दों की याद दिलाएगी। कांग्रेस केंद्र और भाजपा शासित राज्यों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों पर भी उनका ध्यान दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anna hazare - फोटो : G. pal
अन्ना को आने दीजिए। वर्तमान सरकार के चार साल तो बीत गए हैं। अब तक तो वो संतुष्ट रहे, खामोश रहे। वे आएं बैठें, क्या कहते हैं, क्या मुद्दे होते हैं। हम उनके उन मुद्दों पर चार साल की खामोशी के बाद की प्रतीक्षा करेंगे। - प्रमोद तिवारी, कांग्रेस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें