राहुल गांधी ने लगाई निजामुद्दीन दरगाह में हाजिरी, चढ़ाई चादर
Fri, 29 Jan 2016 11:27 AM IST
कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे।
राहुल गांधी ने लगाई निजामुद्दीन दरगाह में हाजिरी, चढ़ाई चादर
वहां पहुंचकर उन्होंने औलिया जी की मजार पर मत्था टेका और चादर व फूल भी चढ़ाए और दुआएं मांगी।
राहुल गांधी ने लगाई निजामुद्दीन दरगाह में हाजिरी, चढ़ाई चादर
राहुल काफी देर तक वहां मौजूद रहे। राहुल सबसे पहले उर्स महल पहुंचे जहां ख्वाजा सईद अहमद निजामी ने उनकी दस्तारबंदी की।
राहुल गांधी ने लगाई निजामुद्दीन दरगाह में हाजिरी, चढ़ाई चादर
दस्तारबंदी के बाद ही वो दरगाह गए। बता दें राहुल गांधी निजामुद्दीन औलिया के सालाना उर्स में शिरकत करने पहुंचे थे।
राहुल गांधी ने लगाई निजामुद्दीन दरगाह में हाजिरी, चढ़ाई चादर
मालूम हो कि बुधवार से शुरू हुआ औलिया का सालाना उर्स 30 जनवरी तक चलेगा।
राहुल गांधी ने लगाई निजामुद्दीन दरगाह में हाजिरी, चढ़ाई चादर
बता दें कि इस सालाना उर्स में शामिल होने विदेशों से भी लोग यहां पहुंचते हैं।
राहुल गांधी ने लगाई निजामुद्दीन दरगाह में हाजिरी, चढ़ाई चादर
हर साल की तरह इस साल भी विदेशों से ढेरों जायरीन इस उर्स में शामिल होने पहुंच रहे हैं।
राहुल गांधी ने लगाई निजामुद्दीन दरगाह में हाजिरी, चढ़ाई चादर
उर्स के कारण दरगाह को विशेष रूप से सजाया गया है। खास तरह की लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है।
राहुल गांधी ने लगाई निजामुद्दीन दरगाह में हाजिरी, चढ़ाई चादर
निजामुद्दीन औलिया का उर्स तकरीर, मुशायरा और कव्वाली के कार्यक्रम से गुलजार रहेगा।
राहुल गांधी ने लगाई निजामुद्दीन दरगाह में हाजिरी, चढ़ाई चादर
इस बार मुशायरे में शायर पंडित आनंद गुलजार देहलवी, अफजल मंगलोरी, माजिद देवबंदी, अली अहमद सीवानी, इलियास अमरपुरी जैसे शायरों को सुन सकेंगे।
राहुल गांधी ने लगाई निजामुद्दीन दरगाह में हाजिरी, चढ़ाई चादर
निजामुद्दीन औलिया की दरगाह गंगा यमुनी तहजीब की बहुत बड़ी मिसाल है। यही कारण है कि यहां हर धर्म के लोग पहुंचते हैं।
राहुल गांधी ने लगाई निजामुद्दीन दरगाह में हाजिरी, चढ़ाई चादर
कहा जाता है कि दिल्ली अब तक इसीलिए बसी हुई है क्योंकि यहां निजामुद्दीन औलिया की दरगाह है।
राहुल गांधी ने लगाई निजामुद्दीन दरगाह में हाजिरी, चढ़ाई चादर
इस दरगाह में कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। खासतौर से रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार में तो एक कव्वाली भी यहीं फिल्माई गई है।
राहुल गांधी ने लगाई निजामुद्दीन दरगाह में हाजिरी, चढ़ाई चादर
राहुल गांधी यहां कल रात में पहुंचे थे।
राहुल गांधी ने लगाई निजामुद्दीन दरगाह में हाजिरी, चढ़ाई चादर
निजामुद्दीन की दरगाह में राहुल गांधी।

दरगाह में हुई सजावट।