कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी पर बरसाई गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2011 में इनेलो में विकास को युवा इनेलो का जिलाध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में विकास ने हिसार में इनेलो प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला के लिए प्रचार किया। इस दौरान वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में भी आ गए। उन्होंने 2014 विधानसभा चुनाव में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से इनेलो की टिकट मांगी, लेकिन इनेलो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हें टिकट नहीं दिया।