कांग्रेस को दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत की शक्ति मिली है। हाथ की निशान पर 4 सीटें जीतने और एक निर्दलीय विजयी प्रत्याशी को साथ लेकर प्रेस से मुखातिब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा हम नंबर एक पार्टी बन गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
जीत से कांग्रेस में खुशी की लहर
- फोटो : अमर उजाला
तेरह में से 5 सीटें जीतीं और पिछले चुनाव के मुकाबले वोट चार गुना बढ़ा है। जीत की शक्ति मिलने के साथ कांग्रेस अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी को ललकार भरे शब्दों में कहा है कि अब 21 संसदीय सचिवों से इस्तीफा दिलवाओ, चुनाव मैदान में आओ।
विज्ञापन
3 of 6
जीत से कांग्रेस में खुशी की लहर
- फोटो : अमर उजाला
डीडीयू मार्ग स्थित दिल्ली प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में लंबे समय बाद कार्यकर्ता जोश में थे और पटाखों की आवाज गूंज रही थी। इस बीच संवाददाता सम्मेलन के लिए विजय प्रत्याशियों के साथ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने जीत का श्रेय जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झुग्गी, रेहड़ी पटरी और सफाई कर्मचारियों के लिए उनके बीच पहुंचकर दर्द बांटने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दिया।
4 of 6
जीत से कांग्रेस में खुशी की लहरmcd
- फोटो : अमर उजाला
माकन ने कांग्रेस की दमदार वापसी को लेकर कहा है कि जनता यह मानने लगी है कि कांग्रेस अच्छा शासन चला सकती है। केजरीवाल और नरेन्द्र मोदी की लड़ाई को जनता समझ गई है। यही वजह है कि पिछले चुनाव में शालीमार बाग में महज 2.7 फीसदी वोट लेने वाली कांग्रेस इस चुनाव में पांचवे राउंड तक भाजपा से आगे थी और दूसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
5 of 6
जीत से कांग्रेस में खुशी की लहर
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम 21 संसदीय सचिवों का इस्तीफा मांगने पर अभियान चलाएंगे। तो आगामी एमसीडी चुनाव की तैयारी में जुटेंगे। अगले 4 महीने में एमसीडी में कांग्रेस के रोडमैप का खाका जनता केसामने रखेंगे।
जीत से कांग्रेस में खुशी की लहर
- फोटो : अमर उजाला
अजय माकन ने कहा, "मैं केजरीवाल से कहना चाहूंगा कि 21 संसदीय सचिवों को चुनाव आयोग ने नोटिस दिया है, केन्द्र सरकार ने नहीं। लाभ केपद का नोटिस गंभीर नोटिस होता है। जब सोनिया गांधी और जया बच्चन को चुनाव आयोग ने लाभ के पद का अलग-अलग मामले में नोटिस दिया था तो इन्होंने इस्तीफा दिया था। केजरीवाल इन संसदीय सचिवों का इस्तीफा दिलवाएं। चुनाव करवाएं, जनाधार खो चुके हैं।"