फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों अपनी बेटी के साथ सीबीआई ऑफिस पहुंचने को मजबूर हुए लालू यादव

Fri, 06 Oct 2017 10:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
lalu prasad - फोटो : pti
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी मीसा यादव के साथ रेलवे टेंडर घोटाले मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के ऑफिस पहुंचे जहां उनसे पूछताछ चल रही है। ले‌क‌िन वह यूं ही नहीं बहुत मजबूर होकर सीबीआई के सामने पेश हुए हैं। जान‌िए इसकी वजह....
विज्ञापन

2 of 5
lalu prasad - फोटो : pti
बता दें कि इससे पहले भी सीबीआई इस केस में लालू और उनके बेटे तेजस्वी यादव को 4 समन भेज चुकी है। मामला रेलवे होटल को लीज के बदले जमीन हासिल करने का था। इस मामले में लालू के बेटे तेजस्वी से शुक्रवार को पूछताछ होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
lalu prasad - फोटो : pti
सीबीआई ने इससे पहले पिता-पुत्र दोनों को 11 और 12 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन, दोनों लालू और तेजस्वी उस तारीख को हाजिर नहीं हुए थे। दोनों ने इन तारीखों पर दिल्ली आने में असमर्थता जताई जिसके बाद सीबीआई ने नई डेट जारी की।

4 of 5
lalu prasad - फोटो : pti
इसके बाद लालू यादव और उनके तेजस्वी यादव को 25-26 सितंबर को सीबीआई के सामने पेश होना था, लेकिन उस दिन भी पिता-पुत्र पेश नहीं हुए थे। तब सीबीआई इस मामले में सख्त हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lalu prasad - फोटो : pti
लालू द्वारा दो बार पेश ना होने के जो कारण द‌िए गए थे अब सीबीआई उन कारणों की जांच करने लगी। इसके बाद लालू प्रसाद यादव के वकीलों ने उन्हें सीबीआई के सामने पेश होने की सलाह दी। क्योंकि आज भी अगर लालू प्रसाद यादव सीबीआई के सामने पेश नहीं होते तो सीबीआई कोर्ट जा सकती थी।

क्या है पूरा मामला पढ़ने के ल‌िए क्ल‌िक करेंः रेलवे टेंडर घोटाला: CBI के सामने पूछताछ के लिए पेश होने पहुंचे लालू यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें