पुलिसकर्मियों के साथ विवादास्पद राधे मां की तस्वीरें व वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार देर रात विवेक विहार थानाध्यक्ष संजय शर्मा व एएसआई ब्रजभूषण को निलंबित कर दिया गया। वहीं इस मामले में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों को जीटीबी एन्क्लेव थाने से जिला लाइन भेज दिया गया है। मालूम हो कि वायरल हुईं तस्वीरों में राधे मां विवेक विहार थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं तो एक अन्य वीडियो में वह रामलीला आयोजन में पुलिसकर्मियों के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। शाहदरा जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 8
radhe ma
- फोटो : ani
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला नवरात्रि के दौरान महाअष्टमी की रात एक बजे का है। बताया जा रहा है कि खुद को भगवान कहकर विवादों में रहने वाली राधे मां 28 सितंबर को जीटीबी एनक्लेव इलाके में स्थित एक रामलीला में शामिल होने आई थीं। इस दौरान पांच पुलिसकर्मी एएसआई बृजभूषण, राधेकृष्ण, हवलदार प्रमोद, सिपाही हितेश व रविंदर राधे मां के साथ नाचते व गाते हुए ठुमके लगाने लगे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ था।
विज्ञापन
3 of 8
radhe ma
- फोटो : ani
इसके बाद राधे मां रात करीब एक बजे विवेक विहार थाने पहंचीं। विवेक विहार थाने की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं उनमें थानाध्यक्ष संजय शर्मा राधे मां की लाल रंग की चुन्नी गले में लपेटे हुए हाथ जोड़कर लाइन में खड़े हैं। राधे मां उनकी सरकारी कुर्सी पर बैठी हुईं थीं।
4 of 8
दिल्ली, राधे मां
- फोटो : SELF
हालांकि थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने दावा किया है कि शौचालय की जरूरत होने पर वह थार्ने आइं थीं। शौचालय से बाहर निकलने के बाद वह थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ गई थीं। पहले तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो थानाध्यक्ष संजय शर्मा को लाइन में भेज दिया गया। इसके बाद वीडियो वायरल हुई तो जीटीबी एंक्लेव थाने में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को लाइन में भेज दिया गया।
विज्ञापन
5 of 8
radhe maa
शुरुआती जांच में थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मियों का व्यवहार अव्यावहारिक माना गया है। थानाध्यक्ष संजय शर्मा व एएसआई बृजभूषण को निलंबित कर दिया गया है। पूरी जांच होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नुपुर प्रसाद, शाहदरा जिला डीसीपी
विज्ञापन
6 of 8
राधे मां
अव्यवहारिक व्यवहार के जांच के आदेश : दिल्ली पुलिस प्रवक्ता
दिल्ली पुलिस के मुख्य प्रवक्ता व विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने कहा कि खुद को भगवान कहने वाली एक महिला के साथ विवेक विहार थानाध्यक्ष व दूसरे थाने के पुलिसकर्मियों की तस्वीरें व वीडियो सामने आई हैं। उनके इस व्यवहार को अव्यवहारिक माना गया है। थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों को लाइन में भेज दिया गया है। ये बहुत ही गंभीर मामला है। शाहदरा जिले के अतिरक्त पुलिस उपायुक्त को परिस्थिति व अव्यवहारिक व्यवहार के जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं। आरोप सही जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
7 of 8
राधे मां
हाल में विवेक विहार थानाध्यक्ष लगे थे संजय शर्मा
संजय शर्मा इससे पहले हौजखास थाने के थानाध्यक्ष थे। रिश्वतखोरी के एक मामले में उपराज्यपाल के निर्देश पर हौजखास थाने के कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी थी। इस मामले में संजय शर्मा को हौजखास थानाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। कुछ दिन पहले ही वह विवेक विहार थानाध्यक्ष लगे थे। अब आशीर्वाद व राधे मां को कुर्सी पर बैठाकर थानाध्यक्ष की कुर्सी गंवाने की स्थिति आ गई है।
पहले भी विवादों में रहीं हैं राधे मां
सोशल मीडिया पर अपनी तड़क-भड़क वाली तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आईं सुखविंदा कौर उर्फ राधे मां पहले भी कई विवादों के केंद्र में रह चुकी हैं। इस साल की शुरुआत में मुंबई स्थित एक महिला ने मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि कौर ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के लिए उसके सास-ससुर को उकसाया था। गुजरात के एक भाजपा विधायक ने वर्ष 2015 में भी एक ही परिवार के सात सदस्यों द्वारा खुदकुशी के मामले में कौर के खिलाफ जांच की मांग की थी।