फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडो काजल हत्याकांड: छह महीने पहले पति ने पैर छूकर मांगी थी माफी, रंग-रूप को लेकर ससुराल वाले मारते थे ताने

Fri, 30 Jan 2026 03:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वारदात 22 जनवरी की है। गांव बड़ी से ताल्लुक रखती दिल्ली पुलिस की 27 वर्षीय कमांडो काजल की गन्नौर निवासी पति अंकुर ने सिर पर डंबल मारकर हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही तैनात निखिल ने बताया कि उनकी पत्नी को बेटी हुई तो बहन काजल इस खुशी में शामिल होने घर आई थी। 26 जनवरी को ड्यूटी होने की बात कहकर 21 जनवरी को दिल्ली चली गई। क्या पता था कि अगले दिन ही मौत की खबर आएगी।
विज्ञापन
1 of 7
कमांडो काजल और पति अंकुर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की 27 वर्षीय कमांडो काजल की हत्या के मामले में परिजनों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। परिवार का आरोप है कि काजल लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी। पति अंकुर ने छह महीने पहले उसके साथ मारपीट की थी और तब पैर छूकर माफी भी मांगी थी, लेकिन हालात नहीं बदले।
विज्ञापन

2 of 7
कमांडो काजल - फोटो : अमर उजाला
रंग-रूप को लेकर ससुराल वाले मारते थे ताने
काजल के भाई निखिल के मुताबिक, उनकी बहन को ससुराल में लगातार तानों का सामना करना पड़ता था। प्रेम विवाह होने के कारण ससुराल पक्ष उसे स्वीकार नहीं कर पाया था। मां मीना ने आरोप लगाया कि काजल के रंग-रूप को लेकर उसे अपमानित किया जाता था और मानसिक रूप से तोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 7
काजल और पति अंकुर - फोटो : अमर उजाला
प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा
परिजनों का कहना है कि छह महीने पहले भी पति अंकुर ने काजल के साथ मारपीट की थी। उस समय मामला बढ़ने पर अंकुर ने काजल के पैर पकड़कर माफी मांगी थी और दोबारा ऐसा न करने का वादा किया था। काजल ने अपना घर बचाने के लिए उस वक्त समझौता कर लिया, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा।

4 of 7
काजल और उनका भाई - फोटो : अमर उजाला
काजल पर था आर्थिक बोझ
काजल पर आर्थिक बोझ भी डाला गया। शादी से पहले लिए गए 10 लाख रुपये के लोन में से पांच लाख रुपये उसने पति को दिए थे। देवर की शादी, महंगी ज्वैलरी और कार की किस्तें भी वही चुका रही थी। इन सबके बीच ससुराल से मिल रहे तानों और दबाव ने उसे अंदर से तोड़ दिया था।
विज्ञापन

5 of 7
काजल और पति अंकुर - फोटो : अमर उजाला
भाई ने सुनी थी बहन की आखिरी चीख
हत्या की रात काजल ने भाई निखिल से फोन पर बात की थी। वह बेहद भावुक थी और ससुराल में चल रहे तनाव, आर्थिक दबाव और अपने करियर को लेकर चिंता जता रही थी। बातचीत के दौरान फोन छिन गया और निखिल ने बहन की चीख सुनी। कुछ मिनट बाद अंकुर ने फोन कर हत्या की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

6 of 7
काजल के परिजन - फोटो : अमर उजाला
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
22 जनवरी को सिर पर डंबल मारकर काजल को गंभीर रूप से घायल किया गया। पहले उसे ब्रेन डेड घोषित किया गया और 27 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया। गुरवार को काजल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बड़ी गन्नौर में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल रहा। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काजल के भाई और उनका बेटा - फोटो : अमर उजाला
चार साल तक रिलेशनशिप में रहे दोनों
काजल के भाई निखिल ने बताया कि उसकी बहन हरियाणा के पानीपत के एक कॉलेज से स्नातक कर रही थीं, जहां वह अंकुर चौधरी से मिली और दोनों में प्यार हो गया। करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहने और सरकारी नौकरी मिलने के बाद काजल को दिल्ली पुलिस में और चौधरी को रक्षा मंत्रालय में क्लर्क की नौकरी मिली। उन्होंने नवंबर 2023 में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने द्वारका मोड़ स्थित विनोद नगर में एक फ्लैट खरीदा और वहां रहने लगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें