फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडो काजल हत्याकांड: भाई बोला- मैंने फोन पर सुनी बहन की आखिरी चीख, फोनकर जीजा अंकुर ने अपना जुर्म भी कबूला

Fri, 30 Jan 2026 11:58 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

भाई निखिल का दावा है कि शादी के बाद से ही काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वाले अधिक दहेज की मांग करते थे, जिससे घरेलू हिंसा हो रही थी। जिस समय काजल की हत्या हुई वह उससे ही बात कर रही थी।

विज्ञापन
1 of 8
कमांडो काजल और पति अंकुर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की 27 वर्षीय कमांडो काजल की हत्या के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब काजल के भाई निखिल ने दावा किया है कि हत्या की रात काजल ने उससे फोन पर बात की थी। निखिल के मुताबिक, वह बेहद भावुक थी और ससुराल में चल रहे तनाव, आर्थिक दबाव और अपने करियर को लेकर चिंता जता रही थी। बातचीत के दौरान फोन छिन गया और निखिल ने बहन की चीख सुनी। कुछ मिनट बाद अंकुर ने फोन कर हत्या की बात स्वीकार कर ली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
काजल और उनका भाई - फोटो : अमर उजाला
काजल के भाई निखिल के अनुसार, दहेज की मांग के कारण काजल के साथ ससुराल में शुरू से ही घरेलू हिंसा हो रही थी। मेरे जीजा के माता-पिता, भाई और बहन कहते थे कि उन्हें ज्यादा दहेज मिलना चाहिए था। शुरू में अंकुर ठीक था, लेकिन बाद में उनका व्यवहार फिर से वैसा ही हो गया। मेरी बहन ब्रेन डेड हो चुकी थी। डॉक्टरों ने कहा कि इलाज संभव नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 8
मृतका काजल का भाई और मां - फोटो : एएनआई
भाई का दावा- हत्या की रात काजल और अंकुर में हुआ था विवाद
निखिल की मानें तो हत्या वाली रात काजल और अंकुर में विवाद हुआ था। इसकी जानकारी काजल ने फोन करके दी थी। वह बेहद भावुक थी। अपने करियर, कर्ज, आर्थिक दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियों और ससुराल में चल रहे तनाव को लेकर विस्तार से बात की थी। शादी से पहले 10 लाख रुपये का लोन लिया था। पांच लाख रुपये अंकुर को दे दिए थे। फिर देवर की शादी के लिए 15 लाख रुपये की ज्वैलरी और कार की किस्त भी वही भर रही थी।
 

4 of 8
काजल के भाई और उनका बेटा - फोटो : अमर उजाला
काजल की मां ने भी दोनों के बीच झगड़े की बात कही
मृतक की मां ने कहा 'उसकी शादी 23 नवंबर, 2023 को हुई थी। उनके बीच शुरू से ही झगड़े होते रहे। वह मुझे पहले दिन से ही सब कुछ बता रही थी।'
विज्ञापन

5 of 8
कमांडो काजल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रंग-रूप को लेकर ससुराल वाले मारते थे ताने
काजल के भाई निखिल के मुताबिक, उनकी बहन को ससुराल में लगातार तानों का सामना करना पड़ता था। प्रेम विवाह होने के कारण ससुराल पक्ष उसे स्वीकार नहीं कर पाया था। मां मीना ने आरोप लगाया कि काजल के रंग-रूप को लेकर उसे अपमानित किया जाता था और मानसिक रूप से तोड़ा जा रहा था।
 
विज्ञापन

6 of 8
कमांडो काजल - फोटो : अमर उजाला
चार साल तक रिलेशनशिप में रहे दोनों
काजल के भाई निखिल ने बताया कि उसकी बहन हरियाणा के पानीपत के एक कॉलेज से स्नातक कर रही थीं, जहां वह अंकुर चौधरी से मिली और दोनों में प्यार हो गया। करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहने और सरकारी नौकरी मिलने के बाद काजल को दिल्ली पुलिस में और चौधरी को रक्षा मंत्रालय में क्लर्क की नौकरी मिली। उन्होंने नवंबर 2023 में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने द्वारका मोड़ स्थित विनोद नगर में एक फ्लैट खरीदा और वहां रहने लगे।
 
विज्ञापन

7 of 8
काजल के परिजन - फोटो : अमर उजाला

सिर पर डंबल मारकर की थी हत्या
वारदात 22 जनवरी की है। गांव बड़ी से ताल्लुक रखती दिल्ली पुलिस की 27 वर्षीय कमांडो काजल की गन्नौर निवासी पति अंकुर ने सिर पर डंबल मारकर हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही तैनात निखिल ने बताया कि उनकी पत्नी को बेटी हुई तो बहन काजल इस खुशी में शामिल होने घर आई थी। 26 जनवरी को ड्यूटी होने की बात कहकर 21 जनवरी को दिल्ली चली गई। क्या पता था कि अगले दिन ही मौत की खबर आएगी।

विज्ञापन

8 of 8
काजल और पति अंकुर - फोटो : अमर उजाला
मजाक में कह देती थी काजल... इस बार तो बच गए
निखिल ने दावा किया कि उनकी बहन काजल अपने पति अंकुर के कई राज जानती थी। वह कई बार मजाक में कह देती थी कि मेरठ कांड से तो बच गए, लेकिन अगर उसने राज उगल दिए तो मुश्किल हो जाएगी। इसी के चलते 6 महीने पहले अंकुर ने मारपीट की और फिर पैर पकड़कर माफी मांगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें