फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडी ने ऑटो में मारी टक्कर, 4 लोगों की जान लेने वाले दर्दनाक हादसे की तस्वीरें

Sat, 28 Jan 2017 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
1 of 9
audi accident - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में शुक्रवार रात रफ्तार के कहर ने चार जिंदगियां छीन लीं।
विज्ञापन

2 of 9
audi accident - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने ऑटो में इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि ऑटो सवार तीन लोगों समेत ऑटो ड्राइवर की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 9
audi accident - फोटो : अमर उजाला
मरने वालों में एचसीएल कंपनी में काम करने वाली एक महिला भी शामिल है। अब तक की जांच में ये बात सामने आई है कि जिस ऑडी कार ने ऑटो टक्कर मारी वो एक डॉक्टर के नाम रजिस्टर्ड है।

4 of 9
audi accident - फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे तो उड़े ही ऑटो तो देखने लायक भी नहीं बची। बताया जा रहा है कि यह हादसा इंदिरापुरम में नहर के किनारे रात करीब 12 बजे हुआ।
विज्ञापन

5 of 9
audi accident - फोटो : अमर उजाला
मारे गए लोगों में रिंकू यादव नाम की एक महिला भी थी जो नोएडा में सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल में काम करती थी।
विज्ञापन

6 of 9
audi accident - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को ऑडी कार से जो कागजात बरामद हुए उससे पता चला है कि कार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर मनीष रावत के नाम पर रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन

7 of 9
audi accident - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि दुर्घटना के वक्त ऑडी में कितने लोग सवार थे।

8 of 9
audi accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद सुरक्षा के लिए लगाए गए आगे के दोनों एयरबैग खुल गए जिससे ऑडी में सवार दोनों लोगों की जान बच गई।
विज्ञापन

9 of 9
audi accident - फोटो : अमर उजाला
लेकिन ऑटो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब उस शख्स को तलाश कर रही जो हादसे का जिम्मेदार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें