फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में नेताओं ने ऐसा भरा नामांकन कि EC के भी उड़ गए होश, देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sat, 28 Jan 2017 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
up election 2017
आगामी उत्तर प्रदेश के व‌‌िधानसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्र‌िया पूरी हो गई है। इस दौरान कई अजीबो गरीब नामांकन देखने को ‌म‌िले। कई प्रत्याशी अपनी करतूतों की वजह से हंसी का पात्र बने तो कुछ ने ऐसा पर्चा भरा क‌ि चुनाव आयोग उनपर एक्शन लेने को मजबूर हो गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें ऐसे ही अजीब नामांकन ज‌िन्हें देख हंसे ‌ब‌िना नहीं रह पाएंगे आप...
विज्ञापन

2 of 5
up election 2017 - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले बात करते हैं गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट की यहां एक प्रत्याशी देवीराम प्रजापति गधे पर बैठकर नामांकन भरने आए थे। उनके साथ उनके समर्थक भी थे। हालांकि देवीराम के नामांकन पर्चे में गलती पाए जाने के कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
up election 2017
नोएडा विधानसभा सीट से नामांकन करने वाले एक प्रत्याशी ने अपने शपथ पत्र में कुछ ऐसा लिख दिया है कि चुनाव आयोग उनसे बेहद नाराज है और अब उनके खिलाफ केस करने की सोच रहा है। इससे पहले उनके नामांकन को आयोग ने खारिज कर दिया है। बता दें कि नोएडा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विनोद पवार ने अपना पर्चा दाखिल किया है जिसमें अपने प्रस्तावकों के तौर पर उन्होंने शहीद भगत सिंह, महात्मा गांधी जैसी हस्तियों का नाम लिखा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान 11 फरवरी को होना है जिसके लिए 24 जनवरी तक नामांकन होना था। नोएडा सीट के लिए कुल 31 लोगों ने नामांकन किया जिसमें विनोद पवार का नाम भी शामिल था।

4 of 5
up election 2017
विनोद पवार पिछले 15 सालों से नोएडा में बच्चों को केमिस्ट्री की कोचिंग दे रहे हैं और सुबह के समय नोएडा स्टेडियम में बच्चों को फुटबाल भी सिखाते हैं। इसी स्टेडियम में नौ महीने पहले कुछ लोगों ने विनोद पर हमला कर दिया था जिसकी शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपियों सहित उन्हें भी कई घंटों तक हिरासत में रखा था। इसके बाद ही विनोद ने तय किया था कि व्यवस्‍था बदलने के लिए वो चुनाव लड़ेंगे। चूंकि इस लड़ाई में कोई भी उनका साथ देने के लिए तैयार नहीं था इसलिए उन्होंने महात्मा गांधी और भगत सिंह से प्रेरणा लेते हुए अकेले ही संघर्ष करने का फैसला किया। यही कारण है कि उन्होंने प्रस्तावक के तौर भी इन्हीं महापुरुषों के नाम का उल्लेख अपने शपथ पत्र में किया। चुनाव आयोग द्वारा उनके नामांकन रद्द करने और उनके खिलाफ कार्यवाही करने के बारे में उनका कहना है कि वो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और अपने नामांकन के खारिज किए जाने को चुनौती देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
atul garg - फोटो : सोशल मीड‌िया
गाज‌ियाबाद सीट से नामांकन करने वाले भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग पहले 21 को नामांकन करने वाले थे लेक‌िन उनके गुरुजी ने उन्हें ऐसा करने से मना क‌िया तो उन्होंने उस द‌िन पर्चा दाख‌िल नहीं क‌िया। अपने गुरुजी के कहे अनुसार अनुसार उन्होंने फ‌िर 23 तारीख को पर्चा दा‌ख‌िल क‌िया। वो भी ऐसे-वैसे नहीं बकायदा 11 पंड‌ितों से यज्ञ-हवन आद‌ि कराने के बाद ही उन्होंने पूरे दल-बल संग ‌नामांकन पर्चा दाख‌िल क‌िया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें