फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के CM पहुंचे दिल्ली, मीडिया के सामने कही ये बड़ी बातें...

Sat, 04 Nov 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
trivendra singh rawat
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया से रूबरू हुए और अपनी सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और साढ़े सात महीने के कार्यकाल में फरफॉरमेंस का खाका पेश किया। राज्य में लोकायुक्त को लेकर सीएम का कहना है कि मेरी सोच है कि इसकी जरूरत ही न पड़े। बड़े भ्रष्टाचार को हमारी सरकार ने रोका है। इसे रोकथाम से ही बचा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
trivendra singh rawat
सीएम मानते हैं कि इतने कम समय में कोई उपलब्धि बता पाना कठिन है लेकिन केंद्र सरकार की मदद से ऑलवेदर रोड को मिली फॉरेस्ट क्लीयरेंस और ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन की बाधाएं दूर होने से राज्य में पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
trivendra singh rawat
सीएम का कहना है कि उनकी सरकार में ट्रांसफर, पोस्टिंग, खनन और बिल्डरों के ठेके को लेकर पारदर्शिता है। सीएम बनते ही ऊधमसिंह नगर में भूमि घोटाले में छह पीसीएस अधिकारियों को निलंबित करने और समाज कल्याण विभाग, गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर एसआईटी को जांच सौंपी। पुराने फैसलों पर उनका निशाना पूर्व सीएम हरीश रावत पर तो नहीं है के जवाब में सीएम ने कहा कि ये तो नहीं कह सकता जांच चल रही है। उनकी सरकार में रडार पर कोई व्यक्ति नहीं बल्कि करप्शन है।

4 of 5
trivendra singh rawat
सीएम ने बताया कि ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कनवेंशन सेंटर बनेगा। जिसे लेकर शुक्रवार को दिल्ली में बैठक थी। इसके लिए आईडीपीएल प्रस्तावित है। सेंटर में तीन बड़े होटल के साथ सात कनवेंशन हॉल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
trivendra singh rawat
​पर्यटकों को ध्यान में रखकर गंगा का किनारा भी विकसित करेंगे। राज्य के पुराने पर्यटक स्थलों में भीड़ को देखते हुए 13 नए पर्यटक स्थल विकसित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश से हरिद्वार को जोड़ने के लिए गंगा के ऊपर से रोप-वे प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें