delhi metro
- फोटो : अमर उजाला
एनसीआर की महिलाओं को भी होगा लाभ?
भले ही दिल्ली सरकार ये योजना अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ला रही है लेकिन उसके लिए ये मुसीबत है कि वह उन महिलाओं को इस योजना में शामिल करे कि नहीं जो दिल्ली में वोटर नहीं हैं। यानी एनसीआर की वो महिलाएं जो दिल्ली की मतदाता नहीं हैं क्या उन्हें इस योजना में जगह मिलेगी। क्या नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद से दिल्ली के लिए यात्रा करने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा? सबके मन में यही सवाल है कि क्या यह महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी? इस पर केजरीवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एनसीआर की महिलाओं को इसमें शामिल किया जाए या नहीं इस बारे में विचार चल रहा है।