फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से दफ्तर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, संभाला कार्यभार, देखें तस्वीरें

Mon, 03 Jun 2019 04:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
डॉक्टर हर्षवर्धन - फोटो : पीटीआई
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के बाद 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ राष्ट्रपति भवन में शपथ ली। 31 मई को इन मंत्रियों के प्रोफाइल तय हो गए जिसमें दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद डॉ. हर्षवर्धन को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। सोमवार(3 जून) को डॉ. हर्षवर्धन अपना कार्यभार संभालने बड़े ही खास अंदाज में अपने दफ्तर पहुंचे। आगे तस्वीरों में देखिए क्या-क्या हुआ और आने वाले दिनों में उनके सामने कौन सी चुनौतियां हैं....
विज्ञापन

2 of 7
डॉक्टर हर्षवर्धन साइकिल से पहुंचे दफ्तर - फोटो : पीटीआई
डॉ. हर्षवर्धन साइकिल से निर्माण भवन में बने अपने दफ्तर पहुंचे। उनका ये खास अंदाज सुर्खियां बन गया। दफ्तर पहुंचकर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। डॉ. हर्षवर्धन को पुष्प गुच्छ भेंट किए गए। इसके बाद उन्होंने औपचारिकताएं पूरी करते हुए अपना कार्यभार संभाल लिया। बता दें कि डॉ. हर्षवर्धन ऐसे सांसद हैं जो कभी चुनाव नहीं हारे हैं। पिछली मोदी सरकार में भी वह कुछ समय के लिए स्वास्थ्य मंत्री रहे लेकिन फिर उन्हें हटाकर जेपी नड्डा को इस मंत्रालय का कार्यभार दे दिया गया।

विज्ञापन

3 of 7
डॉक्टर हर्षवर्धन ने संभाला कार्यभार, साइकिल से पहुंचे दफ्तर - फोटो : पीटीआई

दिल्ली के डॉक्टर को मिला पीएम मोदी का आयुष्मान

राजनीति के क्षेत्र में कभी न हारने का रिकॉर्ड रखने वाले दिल्ली के डॉक्टर हर्षवर्धन को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आयुष्मान प्राप्त हुआ है। डॉ. हर्षवर्धन को नई सरकार में स्वास्थ्य और विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। वर्ष 2014 में पहली बार मोदी सरकार बनी थी तो भी डॉ. हर्षवर्धन को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। वे 27 मई से 9 नवंबर 2014 तक स्वास्थ्य मंत्री रहे थे। इसके बाद मोदी सरकार ने उन्हें विज्ञान एवं तकनीकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी थी।

4 of 7
डॉक्टर हर्षवर्धन ने संभाला कार्यभार - फोटो : पीटीआई

नई सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने नए भारत पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले भी पीएम मोदी की दी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से संभाला था। इस बार पीएम ने देश का स्वास्थ्य उनके हवाले किया है। अब उनके सपने को पूरा करने के लिए काम करना है। नया भारत बनाने के लिए जल्द ही प्रयास शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितने कार्य हुए हैं, उन्हें अब तीव्र गति देने का वक्त है।, ताकि 2022 तक नए भारत की कल्पना को साकार किया जा सके।

विज्ञापन

5 of 7
डॉक्टर हर्षवर्धन ने संभाला कार्यभार - फोटो : पीटीआई
डॉ. हर्षवर्धन ने मोदी सरकार-2 के 100 दिन के एजेंडे पर कहा कि इसमें हर क्षेत्र की प्राथमिकताएं शामिल हैं। लोगों को सस्ता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना बड़ी जिम्मेदारी है। इसे पूरा करने के लिए सभी संभव प्रयास होंगे। डॉ. हर्षवर्धन 1993 से 2014 तक दिल्ली में विधायक रहे हैं। वे लगातार दूसरी बार चांदनी चौक से सांसद बने हैं। उनका कहना है कि अब तक आप सरकार उनके हर प्रोजेक्ट में अड़चन डालती रही है। इसलिए सबसे पहले इस सरकार को बदलना है।
विज्ञापन

6 of 7
डॉक्टर हर्षवर्धन ने संभाला कार्यभार - फोटो : पीटीआई
केंद्र और दिल्ली दोनों जगह भाजपा सरकार आने पर विकास के सभी प्रोजेक्ट पर काम होगा। उन्होंने यहां तक कहा कि लोकसभा चुनाव में सामने आ चुका है कि दिल्ली की 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल करने वाली आप के प्रति जनता का विश्वास कम हुआ है। झूठ और फरेब की राजनीति करने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। इनका यही हाल विधानसभा चुनाव में भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन - फोटो : PTI
डॉ. हर्षवर्धन ने मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत को लेकर कहा कि इसके जरिये पीएम मोदी ने गरीबों के लिए एक धरातल बनाया है। यहां गरीब इंसान को स्वास्थ्य का अधिकार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना को और ज्यादा मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में भी काम किया जाएगा। सोमवार से डॉ. हर्षवर्धन बतौर स्वास्थ्य मंत्री काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें