नोएडा में अलग-अलग कई परियोजनाएं काफी दिनों से चल रही थीं। शुरु से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन परियोजनाओं को लोकार्पण करने नोएडा आएंगे या नहीं। बता दें कि नोएडा को लेकर ये मान्यता है कि यहां आने वाला सीएम अपना अगला चुनाव हार जाता है।
विदेश से पढ़ाई कर यूपी के सबसे युवा सीएम बने अखिलेश यादव ने भी आखिर इस टोटके को माना और नोएडा आने से इनकार कर दिया। नोएडा में बने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का लोकार्पण उन्होंने लखनऊ से कर दिया। हालांकि इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने खासी तैयारी की थी।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इन परियोजनाओं का भी हुआ शुभारंभ
बॉटेनिक गार्डन से कालिंदी कुंज तक मेट्रो : बॉटेनिक गार्डन से कालिंदी कुंज तक मेट्रो लाइन के ट्रायल रन शुभारंभ। यह योजना काफी दिनों से चल रही थी। कालिंदी कुंज से बॉटेनिक गार्डन रूट मजेंटा लाइन है। यह बॉटेनिक गार्डन से पश्चिमी जनकपुरी तक जाएगी। इसकी लागत 845 करोड़ रुपये है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा सिटी बस सेवा : नोएडा-ग्रेटर नोएडा की बीच प्रस्तावित सिटी बसों का शुभारंभ बुधवार को किया गया। यह नोएडा मेट्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) की बसें होंगी। पहले चरण में 50 बसों को चलाना प्रस्तावित था, लेकिन फिलहाल 20 बसों को छह रूट पर चलाकर योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इन योजनाओं का होगा लोकार्पण
छह लेन का एलिवेटेड रोड : एमपी-2 मार्ग पर यूफ्लेक्स से विश्वभारती तक छह लेन के एलिवेटेड रोड का लोकार्पण किया गया। हालांकि, यह रोड अभी एनटीपीसी तक ही शुरू किया जाएगा। एनटीपीसी पर सर्विस लेन से उतरने की व्यवस्था की गई है। इस पर विश्व भारती तक काम चालू है। परियोजना की लागत 415 करोड़ है।
छह लेन का नवनिर्मित अंडरपास: एनएच-24 पर सेक्टर-62 व 63 चौराहे पर मॉडल तिराहे के पास छह लेन के अंडरपास का लोकार्पण किया गया। यह अंडरपास नोएडा से गाजियाबाद व छिजारसी को जोड़ेगी। अंडरपास के ऊपर बेहतरीन चौराहा भी बनाया गया है। नोएडा से जाने पर एनएच-24 पर जाने के लिए अंडरपास से जाना होगा। इसकी लागत 133.85 करोड़ रुपये है।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम : सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण। स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। स्टेडियम में फिनिशिंग का काम चल रहा था। इसकी लागत 126 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चौराहों पर नवनिर्मित अंडरपास : शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए कई अंडरपास प्रस्तावित थे, जहां काम चल रहा था। इसमें सेक्टर-32, 35, 39 और सेक्टर-51 चौराहे पर बने अंडरपास का लोकार्पण होगा। इसकी लागत 65 करोड़ रुपये है।
नवनिर्मित साइकिल ट्रैक : विदेशों की तर्ज पर शहर में साइकिल ट्रैक का निर्माण किया गया है। यह साइकिल ट्रैक सेक्टर-62 सहित अन्य सेक्टरों में है। इसके 35 किलोमीटर लंबे ट्रैक का लोकार्पण किया जाएगा। इसकी लागत 28.53 करोड़ रुपये है।