बारिश की फुहारों के बीच सावन का आगाज और बम-बम भोले की अराधना के साथ ही चारों ओर कांवड़ की धूम शुरू हो जाती है। आस्था के कुंभ सावन और कांवड़ का नाम आते ही केसरियां रंग में रंगे नंगे पैर कांधे पर कावंड़िये ही जेहन में आते हैं। हालांकि कांवड़ के बाजार को चायनीज बाजार ने हाईजैक कर लिया है, जिसके चलते इस बार केसरिया नहीं, बल्कि भोले के रंग में चिलम पीते साधू कांवड़ का हॉट ट्रेंड होगा। (फोटो व स्टोरी:अनिल कुमार/सीमा शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो)
विज्ञापन
PHOTOS: देखिए, कैसे मुस्लिम कारीगर दे रहे हिंदू आस्था का साथ
2 of 7
एशिया का सबसे बड़े थोक मार्केट सदर बजार भी बम-बम भोले की अराधना में रंग चुका है। सदर बाजार में देशभर से कांवड़ और दुकानदार इन दिनों खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। गौरी शंकर होल सेल व्यवसायी योगेंद्र गुप्ता के मुताबिक, बाजार में चीन और भारतीय माल के बीच सीधी जंग है। क्योंकि चीनी माल जहां सस्ता है, वहीं भारतीय माल महंगा। क्योंकि यहां लेबर चार्ज अधिक होने के चलते दाम में फर्क पड़ता है।
विज्ञापन
PHOTOS: देखिए, कैसे मुस्लिम कारीगर दे रहे हिंदू आस्था का साथ
3 of 7
मार्केट में पहली बार नीले रंग की टी शर्ट का ट्रेंड है, यह पहले दक्षिण भारतीय कंपनी का तैयार माल था, जिसे चीन ने हाईजैक कर लिया है। पहले केसरिया रंग की मांग होती थी, लेकिन पहली बार नीले रंग का बोलबाला है। नीले रंग की टी शर्ट डेढ़ सौ रुपये की है, जिस पर एक साधु चिलम पी रहा है। बाबा भोले की पहचान भी इसी रूप में की जाती है, इसलिए श्रद्धालुओं को यह सबसे अधिक पसंद आ रहा है। दूसरा नीला रंग भी भोले की पहचान है, जिसके चलते ट्रेंड में आ चुका है।
PHOTOS: देखिए, कैसे मुस्लिम कारीगर दे रहे हिंदू आस्था का साथ
4 of 7
दुकानदार नसीम अहमद के मुताबिक, बेशक आस्था का यह कुंभ हिंदुओं का हो, लेकिन माल मुस्लिम कारीगरों के हाथों ही तैयार होता है। यहां पर दक्षिण भारत की कंपनियों समेत अन्य स्थानों से आने वाला माल मुस्लिम कारीगर ही तैयार करते हैं। दूसरी ओर कांवड़ियों के सामान में तेजी भी पिछले साल के मुकाबले देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
PHOTOS: देखिए, कैसे मुस्लिम कारीगर दे रहे हिंदू आस्था का साथ
5 of 7
अब आस्था में फैशन भी हो गया शामिल: पहले कांवड़ सिर्फ आस्था तक सीमित था, लेकिन अब उसमें फैशन का भी तड़का लग चुका है। इसलिए कांवड़ का सामान खरीदने के लिए भोले दिल्ली आते हैं। क्योंकि यहां भारतीय समेत चीनी माल भी मिलता है, जोकि बिल्कुल नए डिजाइन का होता। भोले को नीला रंग और चिलम पसंद आया, इसी के चलते यह टी शर्ट पसंद की है। -सोनू, मोदीनगर, यूपी
विज्ञापन
PHOTOS: देखिए, कैसे मुस्लिम कारीगर दे रहे हिंदू आस्था का साथ
6 of 7
नीला, पीला व सफेद रंग का जलवा: पहले केसरियां रंग के कपड़ों की ही डिमांड होती थी, लेकिन अब नीला, पीला व सफेद रंग सबसे अधिक पसंद किया जाता है। मैं अपने घर के अलावा दुकान के लिए कांवड़ का सामान खरीदन्रे आइ हूं। श्रद्धालुओं की पसंद को ध्यान में रखकर ही सामान पसंद करूंगी। -मधु, दुकानदार, पांडव नगर, पूर्वी दिल्ली
PHOTOS: देखिए, कैसे मुस्लिम कारीगर दे रहे हिंदू आस्था का साथ
7 of 7
लेटेस्ट डिजाइन का माल मिलता है: यहां कांवड़ से जुड़े सामान की अधिक वैरायटी मिलती है, जिसके चलते दिल्ली का ही रुख करते हैं। हालांकि दाम बढ़ गए हैं, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। नीले रंग की टी शर्ट पसंद आयी है, जिसे लेकर जा रहे हैं। यहां से अपने पूरे ग्रुप के लिए सामान लेकर जाएंगे। -विश्वजीत राय, श्रद्धालु, असम