class 9
- फोटो : facebook
छात्रा के पिता ने बताया कि स्कूल के लगभग 10 अभिभावक उनके घर आए थे। उन्होंने भी उनका साथ देने का वादा किया है। उनकी बेटी की एक दोस्त भी सहयोग करना चाहती है। वह ये बताने को तैयार है कि स्कूल में किस तरह से उनकी बेटी का उत्पीड़न होता था, लेकिन उसके परिजन तैयार नहीं हैं। उन्हें डर है कि उसके सामने आने पर स्कूल वाले उसका भविष्य भी चौपट कर देंगे। इसलिए वह भी नहीं चाहते कि साथी छात्रा सामने आए।