anna hazare
- फोटो : himanshu soni
अन्ना से मिलने के लिए बच्चा करता रहा इंतजार
पिछले अन्ना आंदोलन में दिनरात सहयोग करने वाले ऑटो रिक्शा चालक लाल सिंह शुक्रवार को अपने 11 वर्षीय गंभीर बीमारी पीड़ित बच्चे को लेकर रामलीला मैदान पहुंचे। लालसिंह ने कहा कि पिछले आंदोलन में उन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगाकर अन्ना को समर्थन दिया था और अब भी वह अन्ना के पूरे समर्थन में हैं। लेकिन उनका बेटा एक गंभीर बीमारी की चपेट में है, जिस कारण उसके 6 ऑपरेशन भी हो चुके हैं। बेटे का इलाज करवाने के लिए अब उन्हें अन्ना से आस है और वह अन्ना से मिलकर अपने बेटे के इलाज के लिए सहायता की उम्मीद कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे से लेकर देर शाम तक अन्ना से मिलने का काफी प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। वह शनिवार को अपने बेटे के साथ अन्ना से मिलने का फिर प्रयास करेंगे।