फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में शातिर महिलाएं बना रहीं यात्रियों को शिकार, आप भी रहें सावधान

Sun, 11 Jun 2017 09:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
women pickpocket in metro
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपका मेट्रो से जरूर वास्ता पड़ता ही होगा। और अगर आप रोजाना मेट्रो में सफर करने वालों में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल सीआईएसएफ(मेट्रो की सुरक्षा में लगी फोर्स) ने अपना जो ताजा डाटा जारी किया है उसमें आपकी सुरक्षा के संबंध में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
DELHI METRO
सीआईएसएफ ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि 2017 में अब तक जितने भी जेब काटने के मामले सामने आए हैं वो पिछले साल के मुकाबले तीन गुना है।
विज्ञापन

3 of 7
delhi metro
यही नहीं जनवरी 2017 से मई तक में जितनी भी पॉकेट मारी की घटनाएं मेट्रो में सामने आई हैं उनमें 77 फीसदी महिला चोर हैं। इसका मतलब ये हुआ कि अगर आप मेट्रो में सफर कर रहे हैं तो सावधान होकर चलें।

4 of 7
चाइनीज मेट्रो कोच
हालांकि सीआईएसएफ ने इन चोरियों पर लगाम लगाने के लिए पिछले एक महीने से एक अभियान शुरु किया है। रिपोर्ट के अनुसार पकड़े गए 521 चोरों में से 401 महिलाएं थीं।
विज्ञापन

5 of 7
दिल्ली मेट्रो
148 पॉकेटमारों को तो यात्रियों की मदद से ही पकड़ा गया है। गौरतलब है कि पॉकेटमारी की इन वारदातों पर रोक लगाने के लिए जो टीम तैयार की गई है उनमें एक सब-ऑफिसर और एक कांस्टेबल होगा जो संदिग्ध लोगों पर नजर रखेंगे और सादे लिबाज में तैनात रहेंगे। इनकी मदद के लिए ग्राउंड पर स्टाफ भी तैयार रहेगा।
विज्ञापन

6 of 7
metro - फोटो : अमर उजाला
सीआईएसएफ अधिकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा चोरियां चांदनी चौक, शाहदरा, हुडा सिटी सेंटर, कीर्ति नगर, नई दिल्ली और तुगलकाबाद में होती है। इन सभी जगहों पर टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने ये भी बताया कि लोग बच्चों के साथ सफर कर रही महिला पर शक नहीं करते और इसी का फायदा उठाकर महिलाएं वारदात को अंजाम देती हैं। उन्होंने बताया कि इसी महीने की 2,3 और 4 तारीख को सीआईएसएफ ने क्रमशः 21, 15 और 16 महिलाओं को पकड़ा है। इनसे सोने के गहने और पैसे बरामद किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें