19 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक, 29 मई को उसके पति का कुछ पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। पड़ोसियों के डर से वो रात करीब 12 बजे अपनी मां के पास जाने के लिए निकल पड़ी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
महिला ने पहले एक ट्रक वाले से लिफ्ट ली। जैसे ही ट्रक चला ड्राइवर ने अकेला देख उसे छेड़ना शुरु कर दिया। आबरू पर होने वाले इस पहले हमले के बाद ही उसे अंदेशा हो गया कि इस वक्त अकेले किसी भी गाड़ी में जाना उसके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 10
उसने किसी तरह ट्रक ड्राइवर से पीछा छुड़ाया जिसने देर रात महिला को सुनसान सड़क पर छोड़ दिया। इस बार उसने रास्ते से जा रही टाटा मैजिक नामक सवारी गाड़ी में बैठने का फैसला किया क्योंकि उसमें पहले से ही दो सवारियां बैठी हुई थीं।
4 of 10
लेकिन उसका अंदाजा गलत निकला। असल में मैजिक में सवार दोनों ही यात्री, ऑटो ड्राइवर के दोस्त थे और जैसे ही 19 साल की ये महिला ऑटो में सवार हुई उन तीनों की नियत डोल गई।
विज्ञापन
5 of 10
कुछ दूर चलने के बाद ही ऑटो ड्राइवर और उसके दो साथी महिला से बदसलूकी करने लगे। इस दौरान बच्ची के रोने लगी तो दरिंदों ने उसे मां की गोद से छीन लिया और डराने लगे कि अगर उसने इनकार किया तो बच्ची को मार देंगे।
विज्ञापन
6 of 10
महिला डर गई और इसके बाद आरोपियों ने सुनसान जगह पर ले जाकर महिला के साथ करीब पांच घंटे तक गैंगरेप किया। इसके बाद भी हैवानों का दिल पसीजा नहीं और उन्होंने बच्ची को चलती ऑटो से फेंक दिया जिससे मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
7 of 10
वारदात के बाद महिला अपनी मासूम का शव लेकर मेट्रो से दिल्ली आई और फिर शव लेकर दिल्ली से वापस गुरुग्राम मेट्रो से गई। इस मामले में आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं है।
8 of 10
आईएमटी मानेसर में महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने जांच अधिकारी एसआई सुमन बाला को मंगलवार की शाम निलंबित कर दिया। महिला का आरोप है कि पुलिस को जब उसने गैंगरेप की बात बताई तो उसे डांट कर भगा दिया गया।
9 of 10
मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद पुलिस की नींद टूटी और अब मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है जिसमें डीसीपी क्राइम व क्राइम ब्रांच की प्रमुख टीम को लगाया गया है।
मंगलवार शाम को पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों का स्केच जारी किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।