फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस के जश्न में डूबी दिल्ली,ठंड के बाद भी लोग घरों से निकले

Mon, 26 Dec 2016 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
christmas celebration - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद पहला मौका था जब रविवार को लोगों की भीड़ एटीएम से कैश निकालने की कतार में नहीं खड़ी थी। भीड़ चर्च में, बाजारों में, मॉल में इंडिया गेट पर नजर आई।
विज्ञापन

2 of 10
christmas celebration - फोटो : अमर उजाला
बाजार इस भीड़ से गुलजार थी। जी हां मौका था क्रिसमस डे का। रविवार को पूरी दिल्ली यहां तक कि एनसीआर भी क्रिसमस डे के जश्न में डूबे नजर आए।
विज्ञापन

3 of 10
christmas celebration - फोटो : अमर उजाला
ठंड के बावजूद लोग घरों से निकले और पर्व का जमकर आनंद लिया। गोल डाकखाना स्थित चर्च में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

4 of 10
christmas celebration - फोटो : अमर उजाला
आम लोगों के अलावा बड़ी संख्या में युवा क्रिसमस डे का आनंद उठाने पहुंचे। सभी ने मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशू को याद किया।
विज्ञापन

5 of 10
christmas celebration - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के गोल डाकखाना स्थित चर्च में भीड़ के चलते अंदर जाने के लंबी कतारें लगी थीं। चर्च के अंदर लोग एक दूसरे को मिठाई व केक खिलाकर क्रिसमस डे की बधाई दे रहे थे।
विज्ञापन

6 of 10
christmas celebration - फोटो : अमर उजाला
चर्च के अंदर सेंटा क्लॉज के वेशभूषा पहने लोग बच्चों को गिफ्ट बांट रहे थे। सेंटा क्लॉज की टोपी का क्रेज भी लोगों में दिखा। इसका सबसे ज्यादा असर बाजारों में मॉल के अंदर दिखा।
विज्ञापन

7 of 10
christmas celebration - फोटो : अमर उजाला
कनॉट प्लेस में लगभग सभी बड़ी दुकानों के बाद सेंटा क्लॉज टाफियां लेकर घूम रहे थे। मॉल के अंदर भी सेंटा क्लॉज लोगों को टॉफियां बांट रहे थे बच्चों के साथ खेल रहे थे।

8 of 10
christmas celebration - फोटो : अमर उजाला
इंडिया गेट पर जबरदस्त ठंड के बाद भी लोग घूमने के लिए पहुंचे। रोजाना की तुलना में रविवार को इंडिया गेट पर घूमने वालों की भारी भीड़ दिखी।

9 of 10
christmas celebration - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस के साथ स्कूलों में हुई छुट्टी
साइबर सिटी के स्कूलों में क्रिसमस के उपलक्ष्य में कई स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों और शिक्षकों को क्रिसमस की बधाई दी गई और उन्हें अच्छे कामों के लिए प्रेरित किया गया। इसी के साथ स्कूलों में सर्दी की छुट्टी कर दी गई। सेक्टर-71 स्थित सीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। नर्सरी व केजी कक्षा के बच्चे सांता की ड्रेस पहनकर आए और जिंगल बेल गाया। बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और चॉकलेट बांटीं बच्चों ने धर्म के नाम पर बंट रहे समाज को जोड़ने के लिए नाटक पेश किया। सीडी ग्रुप के निदेशक यशपाल यादव ने बच्चों को ईसा मसीह के जीवन के बारे बताया और उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
विज्ञापन

10 of 10
christmas celebration - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-5 स्थित आकाश पब्लिक स्कूल में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने कई गानों पर प्रस्तुति दी। बतौर मुख्य अतिथि विधायक उमेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में शिरकत की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया। वहीं, सोहना रोड स्थित सुधा ओपन स्कूल में क्रिसमस मनाया गया। बच्चों ने जिंगल बेल गीत गाया। साउथ सिटी-2 के डैनियल जार्ज पादरी ने बच्चों को ईसा मसीह का संदेश सुनाया। इस मौके पर बंगोस ड्रम के साथ नृत्य प्रस्तुति दी। छात्रों के संग अन्य लोगों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें