पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद उर्फ कृष्णपाल सिंह पर यौन शोषण मामले में नया मोड़ आ गया है। चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली एलएलएम की छात्रा अपने बयान से मुकर गई है। छात्रा के आरोपों से मुकरने से अभियोजन ने उसे पक्षद्रोही घोषित करते हुए अदालत में उसके खिलाफ धारा 340 के तहत झूठा बयान देने के आरोप में मुकदमा चलाने की अर्जी दाखिल की है। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने अभियोजन की इस अर्जी को दर्ज करने के साथ ही इसकी प्रति पीड़िता व अभियुक्त को देने के आदेश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि वह अभियोजन की अर्जी पर अपना जवाब दाखिल करें। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को होगी। अपने बयान से मुकर चुकी छात्रा ने चिन्मयानंद पर किस तरह के आरोप लगाए और इस पूरे मामले में कब क्या हुआ पढ़ें पूरी टाइमलाइन...
विज्ञापन
2 of 8
कार में बैठकर जाती छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
24 अगस्त 2019
छात्रा ने फेसबुक पर वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया था। वीडियो वायरल करने के बाद छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। जिसके बाद छात्रा के पिता ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। शाम चार बजे छात्रा ने फेसबुक पर वीडियो वायरल किया। इसके बाद छात्रा ने अपने मां के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल की थी। छात्रा के पिता ने बताया कि अपनी मां से बात करते समय उसकी आवाज से लग रहा था कि वह घबराई हुई है, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि वह है कहां पर?
विज्ञापन
3 of 8
पुलिस के साथ विश्वविद्यालय जाती छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
25 अगस्त 2019
शाम 4:20 बजे छात्रा के पिता ने स्वामी चिन्मयानंद व अन्य पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। 26 अगस्त को स्वामी चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने खुलासा किया कि अज्ञात नंबर से किसी ने पांच करोड़ की फिरौती मांगी, रिपोर्ट दर्ज कराई है। 26 अगस्त 2019
एसपी ने छात्रा की बरामदगी के लिए तीन टीमें गठित की। आरोपों की जांच कोतवाल को सौंपी गई।
4 of 8
चिन्मयानंद शाहजहांपुर जेल पहुंचाए गए
- फोटो : अमर उजाला
27 अगस्त 2019
एसपी ने रात 8:30 बजे खुलासा किया कि स्वामी चिन्मयानंद व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली शाहजहांपुर के एसएस लॉ कालेज की छात्रा को 30 अगस्त शुक्रवार को पुलिस ने राजस्थान के दौरा से बरामद कर लिया था। छात्रा को राजस्थान में उसके एक दोस्त के साथ बरामद किया गया था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने लड़की को पेश करने के आदेश दिए। इस मामले में वीडियो वारयल हुआ। वीडियो में स्वामी चिन्मयानंद के होने का दावा किया। इसमें वह लड़की से मसाज करा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 8
फिरौती का आरोपी संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
12 सितंबर 2019
एसआईटी ने देर रात तक चिन्मयानंद से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। स्वामी का बेडरूम भी सील कर दिया गया। चिन्मयानंद के बिना अनुमति आश्रम से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई है। साथ ही जांच पूरी होने तक उनके शाहजहांपुर से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
6 of 8
चिन्मयानंद का अश्लील वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
16 सितंबर 2019
इस दिन छात्रा को कोर्ट लाया गया। इस दौरान सुरक्षा काफी कड़ी रही। छात्रा सुबह 10 बजे जेएम प्रथम कोर्ट में पहुंची और बयान दर्ज कराने के बाद दोपहर 2:42 बजे कोर्ट से निकली। करीब पौने पांच घंटे तक कोर्ट की कार्यवाही चली, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रा को घर भेज दिया गया।
धारा 164 से तहत छात्रा के कलमबंद बयान दर्ज किए जाने के बाद देर शाम स्वामी चिन्मयानंद की हालत अचानक बिगड़ गई थी। रात करीब आठ बजे मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट डॉक्टरों की टीम आश्रम में उनके आवास दिव्य धाम पहुंची और उपचार किया था।
विज्ञापन
7 of 8
chinmayanand
- फोटो : अमर उजाला
18 सितंबर 2019
चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज छात्रा अपने पिता व भाई के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंची। यहां छात्रा का कहना था कि स्वामी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। एसआईटी भी उसे इस मामले में कुछ नहीं बता रही है। इसलिए वह और भी व्यथित है, इस बात की जानकारी छात्रा के पिता ने दी।
3 फरवरी 2020 हाईकोर्ट से मिली जमानत
बता दें कि 18 सितंबर 2019 और तीन फरवरी 2020 के पहले कई बार चिन्मयानंद की ओर से कोर्ट में जमानत की अर्जी डाली गई जिसे समय-समय पर कोर्ट ने खारिज कर दिया। हालांकि, अंतत: तीन फरवरी को आखिरकार चिन्मयानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।