फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल हमला: आरोपी को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, खैनी की पुड़िया में ले गया था मिर्च

Wed, 21 Nov 2018 07:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
KEJRIWAL - फोटो : अमर उजाला
सीएम पर हमले के आरोपी अनिल से पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने देर रात तक पूछताछ की। उसने कबूल किया कि मां की बीमारी का बहाना बनाकर सचिवालय  में प्रवेश का पास बनवाया था। पूछताछ के लिए थाने लाने पर वह भारत माता की जय के नारे लगा रहा था। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि अनिल के कब्जे से जो पहचान पत्र मिले थे उससे पता चला  है कि वह नारायणा इलाके में रहता था, उस मकान को वह तीन साल पहले ही छोड़ चुका है। (सभी फोटोः हिमांशु सोनी)
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल वह राजौरी गार्डन के बी ब्लॅाक में रहता है। अनिल दोपहर में सचिवालय आया था। वह सातवें फ्लोर पर मौजूद पीजीएमएस में गया। वहां बताया कि उसकी मां टीबी से ग्रस्त है और वह मदद के लिए सीएम से मिलना चाहता है। इस पर वहां पर कार्यरत अभिषेक की सिफारिश पर अनिल को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रवेश का पास मिल गया। अभिषेक वालंटियर के तौर पर कार्यरत है। 
विज्ञापन

3 of 5
अरविंद केजरीवाल पर मिर्च से हमला - फोटो : अमर उजाला
सचिवालय में प्रवेश करते समय उसके पास खैनी के पैकेट में लाल मिर्च पाउडर था। अनिल ने पैर छूने के बहाने केजरीवाल का चश्मा खींचकर मिर्च फेंकने की कोशिश की। हालांकि वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों तुरंत अनिल को खींच लिया। 

बार-बार बयान बदल रहा है आरोपी

4 of 5
अरविंद केजरीवाल पर मिर्च से हमला - फोटो : अमर उजाला
अनिल बार-बार अपने बयान बदल रहा था। उसने बताया कि वह पेइंग गेस्ट के तौर पर राजौरी गार्डन में रहता है। उसके परिवार में मां, पत्नी व 11 साल की बच्ची है जो गांव में रहती है। वह गुरुग्राम की कम्पनी के स्टोर में काम करता है। पूछताछ के एक वीडियो में अनिल ने अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया और ऐसे हमले करने की बात कही। इस दौरान वह भारत आजाद के नारे लगाता रहा। उसने बताया कि मां की बीमारी को तो उसने बहाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरविंद केजरीवाल पर मिर्च से हमला - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा में चूक नहीं
 सचिवालय की घटना को सुरक्षा में चूक नहीं कहा जा सकता। दिल्ली पुलिस के सतर्क पुलिसकर्मियों ने कुछ ही सेकेंड में अनिल को दबोच लिया। मिर्च ऐसी चीज नहीं है जिसका पता मेटल डिटेक्टर से चल सके। अनिल वैध कागजों के साथ सचिवालय परिसर में आया था।
-अनिल मित्तल, अतिरिक्त जन संपर्क अधिकारी दिल्ली पुलिस
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें