समय पर बिजली बिल चुकाने वालों को बीएसईएस कंपनी ने तोहफा दिया है। बीएसईएस के उपभोक्ता समय पर बिल का भुगतान करते हैं, तो उन्हें अप्रैल तक प्रति बिल प्रतिमाह 300 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 4
cashback
यह स्कीम जनवरी से मार्च तक के लिए है, लेकिन उपभोक्ता अप्रैल के बिल पर भी कैशबैक ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अप्रैल का प्री-पेमेंट 31 मार्च से पहले करना होगा। चार महीने में बिजली उपभोक्ता 1200 रुपये का कैशबैक ले सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
बीआरपीएल और बीवाईपीएल ने 40 लाख उपभोक्ताओं के लिए यह स्कीम मोबीक्विक के साथ मिलकर शुरू की है। हर माह 300 रुपये का कैशबैक लेने के लिए उपभोक्ता को मोबीक्विक की वेबसाइट या उसके मोबाइल ऐप के माध्यम से बिल का भुगतान करना होगा।
ऐसे मिलेगा फायदा
बिल का भुगतान करने के बाद उपभोक्ता को मोबीक्विक की तरफ से एसएमएस के माध्यम से एक कूपन मिलेगा। जनवरी का कूपन फरवरी में एसएमएस किया जाएगा और फरवरी व मार्च का कूपन मार्च में ही एसएमएस कर दिया जाएगा। अप्रैल के लिए प्री-पेमेंट किए गए बिल का कूपन भी मार्च में ही मिल जाएगा। बीएसईएस के प्रवक्ता के अनुसार, उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।