रेलवे ने शनिवार को शकूरबस्ती में 500 से भी अधिक झुग्गियां उजाड़ दीं। इससे हजारों लोग बेघर हो गए। इस मामले में दिल्ली सरकार ने रेलवे पर निशाना साधा है वहीं विपक्ष के हमले और रेलवे की इस मामले में सफाई के बाद अब दिल्ली की सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन
दिल्लीः झुग्गी टूटने के बाद खुले आसमान के नीचे ठिठुरे मासूम
2 of 8
झुग्गी ढहाने के बाद शुरू हुई सियासत के बीच एक ऐसा भी दृश्य भी सामने आया जिससे किसी का भी दिल पसीज जाएगा। अपना छिन जाने के बाद ठंड में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हुए मासूम।
विज्ञापन
दिल्लीः झुग्गी टूटने के बाद खुले आसमान के नीचे ठिठुरे मासूम
3 of 8
इसी बीच एक खबर ये भी है कि झुग्गियों की तोड़फोड़ में एक बच्चे की मौत हो गई थी जिसपर रेलवे ने सफाई देते हुए इसकी जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया है।
दिल्लीः झुग्गी टूटने के बाद खुले आसमान के नीचे ठिठुरे मासूम
4 of 8
रेलवे ने कहा कि उनकी कार्रवाई दिन में करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई थी और उस बच्चे की मौत सुबह 10 बजे ही हो गई थी इससे रेलवे का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
दिल्लीः झुग्गी टूटने के बाद खुले आसमान के नीचे ठिठुरे मासूम
5 of 8
रेलवे का दावा है कि वो पिछले 9 महीने से इस जगह को खाली करने का नोटिस जारी कर रही है। यह रेलवे की जमीन है और इस पर नया यात्री टर्मिनल भी बनना है।
विज्ञापन
दिल्लीः झुग्गी टूटने के बाद खुले आसमान के नीचे ठिठुरे मासूम
6 of 8
रेलवे का कहना ये भी है कि पहले जब इन अतिक्रमण को हटाने का प्रयास किया गया था तो उनके ड्राइवरों पर भी झुग्गी वालों ने पत्थरबाजी की थी।
विज्ञापन
दिल्लीः झुग्गी टूटने के बाद खुले आसमान के नीचे ठिठुरे मासूम
7 of 8
रेलवे ने अपनी सफाई में ये भी कहा कि ये सब वो एनजीटी के आदेश पर कर रहे हैं जिसमें ट्रैक्स और संपत्ति को साफ रखने का आदेश है और जिसकी वजह से रेलवे पर 5 लाख का फाइन भी लगा है।
दिल्लीः झुग्गी टूटने के बाद खुले आसमान के नीचे ठिठुरे मासूम
8 of 8
वहीं विपक्ष ने इस मामले को आगे तक ले जाने की बात कही और झुग्गी वालों को न्याय दिलाने की बात की है। लेकिन बड़ा सवाल है कि ये बेघर झुग्गी वाले इतनी ठंड में किस छत के नीचे गुजारा करेंगे।