सीएम खट्टर शुक्रवार को प्रद्युम्न के परिवार वालों से मिलने पहुंचे। वहां जो माहौल था उसे सीएम खट्टर की आंखें नहीं देख सकी। हर चेहरे पर इतना दर्द था कि...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
प्रद्युम्न के पिता के साथ मनोहर लाल खट्टर
सीएम खट्टर ने परिवार वालों से मिलकर उनकी हिम्मत बंधाते हुए सांतव्ना देने की कोशिश की। खुद सीएम खट्टर की आंखे छलक पड़ी। उनसे परिवार का दर्द देखा ही नहीं जा रहा था। फिर उन्होंने खुद को संभाला। अपनी जेब में रखा रुमाल निकाला और धीरे से अपनी आंखों पर लगे चश्मे को हटाते हुए अपने आंसू पोछे।
विज्ञापन
3 of 8
प्रद्युम्न के घर पहुंचे सीएम खट्टर
इसके बाद वे बहुत देर तक प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकु के पास बैठे रहे। बाद में मां ज्योति से उनके घर के भीतर जाकर मुलाकात की। बाद में उन्होंने मीडिया के सामने आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया।
4 of 8
प्रद्युम्न की मां के साथ मनोहर लाल खट्टर
सीएम खट्टर ने कहा कि प्रद्युम्न हत्याकांड मामले की जांच सीबीआई करेगी और दोषियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आने वाले तीन महीने के लिए स्कूल को कब्जे में ले लिया गया है, मामले की हर स्तर से जांच की जा रही है और जल्द से जल्द परिवार को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 8
प्रद्युम्न के परिवारवालों से मिलकर मीडिया के सामने बयान देते सीएम खट्टर
उन्होंने इस घटना को अतिनिंदनीय करार दिया और कहा कि इससे लोगों में बहुत रोष है। गौरतलब है कि प्रद्युम्न की स्कूल के शौचालय में चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। इस सिलसिले में पुलिस ने स्कूल के बस कंडक्टर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
6 of 8
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
छात्र के पिता मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे थे। खट्टर ने कहा कि उनकी मांग को देखते हुए वह इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए तैयार हैं और इस सिलसिले में आज ही ब्यूरो को पत्र भेजा जायेगा।
विज्ञापन
7 of 8
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त संदीप खेरवार से भी छात्र के हत्या की जांच के बारे में जानकारी ली। प्रद्युम्न के पिता ने सीएम खट्टर से मुलाकात के बाद कहा कि उनका राज्य सरकार पर विश्वास कायम है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाएगी। उनका सरकार से यही आग्रह है कि वह यह सुनिश्चित करें कि इस तरह की घटना दोबारा न हो।