दिल्ली हिंसा की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने आरोपियों पर हत्या की कोशिश, दंगा भड़काना, भड़काऊ भाषण देना, आपराधिक साजिश, डकैती और शस्त्र अधिनियम की धाराएं लगाई हैं। यह मामला डीआरपी कॉन्वेंट के मालिक की शिकायत पर दर्ज किया गया था। दंगाइयों ने स्कूल के सामने एक अन्य बिल्डिंग को भी जला दिया था। वहीं अनिल स्वीट शॉप के कर्मचारी दिलबर नेगी को मारने के बाद दुकान को आग लगा दी थी। पुलिस का आरोप है कि फारुक की शह पर ही स्कूल, दो पार्किंग स्थल और मिठाई की दुकान को बेहद नियोजित तरीके से जलाया गया था। इस मामले में पहचाने गए अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है।