फांसी की तारीख नजदीक आने से निर्भया के दोषियों की नींद उड़ गई है। बुधवार देर रात तक चारों दोषी जगे रहे और अपने सेल में करवटें बदलने के साथ साथ चहलकदमी करते रहे। जेल सूत्रों के मुताबिक चारों ने रात में खाना भी कम खाया। दोषियों की हालत को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से उनकी लगातार काउसलिंग की जा रही है। साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच भी करवाई जा रही है।