करीब दो साल पहले प्रेमिका को हासिल करने की चाहत में कार में जलकर मरने का नाटक करने वाला चंद्रमोहन शर्मा इन दिनों लुक्सर जेल की लाइब्रेरी और निरक्षर बंदियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभाले हुए है।
विज्ञापन
2 of 8
चंद्रमोहन
जिंदगी पर आधारित एक किताब भी उसने लिखी है। चंद्रमोहन को मलाल है कि जिस प्रेमिका के लिए उसने यह सब किया वह एक बार भी जेल में उससे मिलने नहीं आई।
विज्ञापन
3 of 8
चंद्रमोहन
ग्रेटर नोएडा की होंडा कंपनी में नौकरी करने वाला चंद्रमोहन दो साल पहले अपनी कार में पागल व्यक्ति को जलाने के बाद प्रेमिका के साथ फरार हो गया था।
4 of 8
चंद्रमोहन
बाद में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने उसे प्रेमिका के साथ पकड़ा था। कार में जलाकर हत्या करने के आरोप में चंद्रमोहन इन दिनों लुक्सर जेल में है, लेकिन तभी से प्रेमिका, पत्नी और बच्चों ने मुंह मोड़ लिया है।
विज्ञापन
5 of 8
चंद्रमोहन
उससे किसी ने मिलने की जरूरत नहीं समझी। मामले की कोर्ट में पैरोकारी चंद्रमोहन के एक दोस्त वकील कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
चंद्रमोहन
चंद्रमोहन को जेल प्रशासन ने लाइब्रेरी और निरक्षर बंदियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी हुई है।
विज्ञापन
7 of 8
चंद्रमोहन
निरक्षरों को पढ़ाकर ही वह समय काट रहा है। चंद्रमोहन ने बताया कि उसने अपने जीवन की सबसे अहम घटना के ऊपर किताब लिखी है।