फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगरबत्ती से झुग्गियां हुई खाक, सात सिलेंडर फटे..घर और पैसे जलने से बेघर हुए लोग

Sat, 15 Oct 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 11
झुग्गियों में आग - फोटो : अमर उजाला
गिझोड़ में शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे अगरबत्ती से झुग्गियों में आग लग गई। इस दौरान सात सिलेंडर भी फट गए। सिलेंडर फटने से फैली आग की चपेट में आने से पांच महिलाएं झुलस गईं।
विज्ञापन

2 of 11
झुग्गियों में आग - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते दो दर्जन से ज्यादा झुग्गियां, दो बाइक, लाखों की नगदी व सारा सामान जल गया। आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

3 of 11
झुग्गियों में आग - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही सपा प्रत्याशी अशोक चौहान, बसपा प्रत्याशी की पत्नी पूजा मिश्रा और भाजपा विधायक विमला बाथम भी पहुंच गईं। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दौरा कर आर्थिक मदद की।

4 of 11
झुग्गियों में आग - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल निवासी सावित्री दास ने बड़ी बेटी की शादी के लिए 35 हजार रुपये एकत्र किए थे। दीवाली के बाद गांव जाकर बेटी की शादी करनी थी, लेकिन सारे पैसे जल गए। 
विज्ञापन

5 of 11
झुग्गियों में आग - फोटो : अमर उजाला
आग लगने के बाद महिलाएं अपने-अपने यहां से सामान निकालने के लिए दौड़ पड़ीं, इसी दौरान सिलेंडर फट गए। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन

6 of 11
झुग्गियों में आग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सुचित्रा, तपस्वी, रेखा, तारामुनी और सुशांति नाम की महिलाएं झुलस गईं। सभी का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

7 of 11
झुग्गियों में आग - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक मदद और खाने-पीने की कराई व्यवस्था
सपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने बताया कि उनका चालक गिझोड़ में ही रहता है। उसने सुबह बताया कि झुग्गियों में आग लग गई है। वह मौके पर पहुंचे और झुलसी महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए खाने-पीने और कपड़े की व्यवस्था कराई। 

8 of 11
झुग्गियों में आग - फोटो : अमर उजाला
डीएम से अनुरोध किया गया कि वह पीड़ितों को आर्थिक मदद भी पहुंचाएं। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर जाकर पीड़ितों की सूची तैयारी की और देर शाम आर्थिक मदद भी दी।

9 of 11
झुग्गियों में आग - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए सीएम से बात करके पीड़ितों की और मदद कराई जाएगी। पीड़ितों की मदद करने में बिलाल बर्नी, अजीत सिंह, मो. तस्ली, अर्जुन प्रजापति, चंद्रप्रकाश गौड़, मुन्नी लाल, रोहताश, प्रकाश प्रजापति, लाखन और कृष्ण अवाना सहित स्थानीय निवासी शामिल रहे। 

10 of 11
झुग्गियों में आग - फोटो : अमर उजाला
बसपा प्रभारी रविकांत मिश्रा की पत्नी पूजा मिश्रा ने भी खाने-पीने की व्यवस्था कराई। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी की तरफ से और मदद दिलाई जाएगी। उनके साथ में नोनू सरना, रश्मि, मंजु ध्यानी, रेखा पंचभाई और मिल्की सिंह सहित कई लोग थे। भाजपा विधायक विमला बाथम भी पीड़ितों से मिलीं।
विज्ञापन

11 of 11
झुग्गियों में आग - फोटो : अमर उजाला
गिझोड़ की झुग्गियों में आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और पीड़ित लोगों की सूची तैयारी की गई। शाम को 19 पीड़ित परिवारों को 7900 और तीन परिवारों को 3800-3800 रुपये दिए गए।-रामानुज सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें