फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़की ने जिसके संग खिंचाई सेल्फी वो हुआ जीरो पर आउट, विराट भी बने शिकार

Sun, 11 Jun 2017 10:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जैनब अब्बास और विराट कोहली - फोटो : Tw
टीम ‌इंडिया के लिए रन मशीन का काम करने वाले विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में जब से श्रीलंका के खिलाफ बिना खाता खोले ही आउट हुए हैं तब से ही वो विरोधियों और सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। सोशल मीड‌िया ‌इसके ल‌िए एक लड़की को ज‌िम्मेदार मान रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
zainab abbas - फोटो : सोशल मीड‌िया
हालांकि उनके आउट होने के बाद भी भारत ने 300 से अधिक रन बनाए लेकिन श्रीलंका ने वह लक्ष्य भी आसानी से हासिल कर लिया। जब से टीम इंडिया श्रीलंका से हारी है सोशल मीडिया इस बात के लिए विराट के अति आत्मविश्वास और श्रीलंका को हल्के में लेने को भी इसका जिम्मेदार मान रही है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : सोशल मीड‌िया
जब इतने से भी ट्रोलरों का मन नहीं भरा तो वो कोहली के जीरो रन पर आउट होने की वजह ढूंढने में लग गए और उसमें कामयाब भी हो गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने एक लड़की को विराट के जीरो पर आउट होने का जिम्मेदार ठहराया है।

4 of 6
zainab abbas - फोटो : सोशल मीड‌िया
यही नहीं उन्होंने तो दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स के पाकिस्तान के‌ खिलाफ आउट होने का कारण भी इसी लड़की को बताया है।
विज्ञापन

5 of 6
zainab abbas - फोटो : सोशल मीड‌िया
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इन दोनों खिलाड़ियों के जीरो पर आउट होने की वजह वो लड़की है जिसके साथ उन्होंने मैच से पहले सेल्फी ली थी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये लड़की है कौन और इन धाकड़ बल्लेबाजों के आउट होने में इस लड़की का क्या लेना-देना।

जैनब के पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
zainab abbas - फोटो : सोशल मीड‌िया
इस लड़की का नाम है जैनब अब्बास। जैनब पाकिस्तान के दुनिया न्यूज़ चैनल की स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं। जैनब ने मैच से पहले विराट और एबी डिविलियर्स के साथ सेल्फी रही हैं। लोगों का कहना है कि मैच से पहले इनके के साथ सेल्फी खिंचवाना ही दोनों के जीरो में आउट होने की वजह है।

जैनब ने खुद भी ऐसे कुछ पोस्ट शेयर क‌िए हैं-

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें