कार का चालान करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर बेतरतीब तरीके से वाहन चलाना या यातायात नियमों का पालन नहीं करना आपको पैदल कर सकता है। नए मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुछ वाहनों का उनकी कीमत जितना ही चालान किया गया है। ऐसे में वाहन मालिक के लिए जुर्माना भरना कठिन हो रहा है। वहीं, सबसे अधिक समस्या दो पहिया वाहन चालकों के सामने आ रही है। पहले मोटर वाहन एक्ट में सबसे कम जुर्माना 100 रुपये था लेकिन नई दरों के अनुसार अब 300 रुपये हो गया है। वहीं, हेलमेट या बिना सीट बेल्ट के चलने पर 100 रुपये के चालान को बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। बता दें प्रदेश में 7 जून से अधिकतर नियमों में शमन शुल्क को लागू किया जा चुका है। लेकिन, नाबालिग समेत करीब 10 से 15 नियम संशोधन के बाद लागू होंगे।